जनकपुरी हादसा: ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान, रिपोर्ट में खुलासा
जनकपुरी में सीवर लाइन के काम के दौरान गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दिल्ली जल बोर्ड की प्राथमिक रिपोर्ट ने ठेकेदार और अधिकारियों की ...और पढ़ें

इसी गड्ढे में गिरकर हुई कमल ध्यानी की मौत। जागरण
HighLights
दिल्ली जल बोर्ड की प्राथमिक रिपोर्ट में इन सभी पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा
भविष्य में दुर्घटना रोकने को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जनकपुरी में चल रहे सीवर लाइन के काम में ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। कार्य स्थल की न तो सही तरह से बैरिकेंडिंग की गई और न संकेतक व सुरक्षा उपाय किए गए। अधिकारी भी लापरवाह बने रहे जिससे वहां खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद जल मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा गठित जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।
जांच समिति ने काम करने वाली कंपनी मेसर्स केके स्पन इंडिया लिमिटेड ओ लाइनर जेवी और जल बोर्ड के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता एएल ग्रेवाल, सहायक अभियंता वंदना और कनिष्ठ अभियंता (संविदा पर) आलोक कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जल मंत्री ने शुक्रवार को ही आलोक कुमार को बर्खास्त करने और ग्रेवाल व वंदना को निलंबित करने का आदेश दिया था।
-1770522684101.jpg)
कार्यस्थल के चारों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगाना अनिवार्य
रिपोर्ट में बताया गया है कि सड़क दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर बंदकर यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवरेट कर दिया गया था। सही तरह से बैरिकेड नहीं होने के कारण युवक बाइक लेकर अंदर चला गया जिससे गड्ढ़े में गिरकर उसकी मौत हो गई। किसी भी कार्यस्थल के चारों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगाना अनिवार्य है। काम पूरा होने और सार्वजनिक उपयोग के लिए सड़क खोलने के बाद भी बैरिकेड को हटाया जाना चाहिए।
दुर्घटना के समय कोई गार्ड या कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह काम करने वाली एजेंसी की बड़ी चूक है। कार्य स्थल पर सुरक्षा के सभी उपाय करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। अधिकारियों पर इसके अनुपालन का दायित्व है। इस चूक के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और जवाब मिलने के बाद इसे लेकर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
खबरें और भी
इस तरह की घटना भविष्य में न हो इसके लिए सभी कार्य स्थलों पर सही तरह से बैरिकेडिंग करने, अभियंता नियमित रूप से इसकी निगरानी करें और बीच-बीच में मुख्य अभियंता को इसका निरीक्षण करना चाहिए। कार्य स्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर वहां की फोटो भी मंगाने को कहा गया है जिससे कि किसी तरह की चूक न हो। शीघ्र ही समिति विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।