Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री जया बच्चन ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, अदालत के सामने रखी ये मांग

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 11:15 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपनी छवि, नाम और आवाज के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जया बच्चन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की

    2. व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग

    3. छवि के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने की मांग

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    उन्होंने अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अलावा कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाली सामग्री सहित अवैध रूप से सामान न बेचने का निर्देश देने की भी मांग की है।

    यह भी पढ़ें- PWD के इन अधिकारियों के लिए 'राहु' बना पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास, क्यों बैठे माथा पकड़कर

    जया बच्चन ने कहा कि उनकी छवि, नाम और आवाज का अनधिकृत रूप किए जा रहे उपयोग पर रोक लगाई जाए। इससे पहले उनके बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी ऐसी याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए उनके नाम, छवि व आवाज के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगा दी थी।