विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई के दौर में कैसे बचेगी इंसानी संवेदना? जागरण फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा के दिग्गज करेंगे महामंथन

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:14 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) में एआई के दौर में इंसानी कहानी की अहमियत पर मंथन होगा।

जागरण फिल्म फेस्टिवल।

जागरण फिल्म फेस्टिवल।

HighLights

  1. एआई के दौर में मानवीय कहानी की अहमियत पर मंथन।

  2. जागरण फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा के दिग्गज करेंगे चर्चा।

  3. एआई फिल्ममेकिंग वर्कशॉप का भी होगा आयोजन दिल्ली में।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में जब कहानी लिखने से लेकर किरदार गढ़ने और फिल्म के विजुअल तैयार करने तक तकनीक तेजी से अपनी जगह बना रही है, ऐसे में इंसानी संवेदनाओं से निकली कहानी की अहमियत क्या होगी?

क्या मशीन कहानी गढ़ सकती है, लेकिन क्या कहानी को इंसानी एहसास भी दे सकेगी ? इस बार जनपथ स्थित डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 20 अगस्त से आयोजित होने वाले जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) में सिनेमा और थिएटर के दिग्गज इस विषय पर मंथन करेंगे।

23 अगस्त को आयोजित होने वाले द लास्ट ह्यूमन स्टेज- स्टोरीटेलिंग इन द एज आफ एआई सत्र में मकरंद देशपांडे, दानिश इकबाल और आसिफ अली हैदर कहानी कहने की बदलती दुनिया पर चर्चा करेंगे।

सत्र में इन मुद्दों पर होगी बात

सत्र में कलाकार की कल्पना, अनुभव और भावनाओं की उस भूमिका पर बात होगी, जो किसी कहानी को सिर्फ तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के साथ- साथ दर्शकों को भी भावनात्मक रूप से जोड़ेगी।

खास बात यह है कि जेएफएफ एआई को सिर्फ बहस का विषय नहीं बनाएगा, बल्कि इसके रचनात्मक इस्तेमाल का अनुभव भी कराएगा।

एरिना एनिमेशन की ओर से लाइव एआई फिल्ममेकिंग वर्कशाप भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रतिभागी लैपटाप और इंटरनेट की मदद से अपनी पहली फिल्म तैयार कर सकेंगे।

ऐसे मिलेगा प्रवेश

इस महोत्सव में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य है। इस फेस्टिवल में दर्शक बुक माय शो से पास लेकर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और फिल्मों का दैनिक स्क्रीनिंग शेड्यूल वेबसाइट www.jff.co.in/screening-2026 पर देख सकते हैं।

ऐसे पहुंचे

दर्शक डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचने के लिए मेट्रो, बस या निजी वाहन का उपयोग कर सकते हैं। सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनपथ (वायलेट लाइन) है, जहां से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की दूरी मात्र 300 मीटर है। इसके अलावा पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से भी पैदल या ई-रिक्शा के माध्यम से पहुंच सकते हैं।