पूर्वी दिल्ली में 28 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ, विवेक विहार और झिलमिल कॉलोनी को मिलेगा नया रूप
पूर्वी दिल्ली के झिलमिल विधानसभा के वार्ड-216 में 28 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। पार्षद पंकज लूथरा द्वारा सीएमडीएफ के तहत विवेक विह ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के झिलमिल विधानसभा के वार्ड-216 में 28 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। इमेज एआई
HighLights
झिलमिल विधानसभा में 28 करोड़ से अधिक के कार्य शुरू।
विवेक विहार, झिलमिल कॉलोनी में सड़कें, नालियां बनेंगी।
सामुदायिक भवन और ज्वालानगर रोड का भी विकास।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। झिलमिल विधानसभा के वार्ड नंबर-216 में 28 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। यह कार्य सीएमडीएफ के तहत स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा द्वारा कराया जा रहा है ।
इसके अंतर्गत विवेक विहार के ए, बी एवं सी ब्लाक में लगभग 12 करोड़ व झिलमिल कालोनी के बी, सी, डी एवं ई ब्लाक में लगभग 14 करोड़ की लागत से सड़क, नालियों का निर्माण के साथ ही एक करोड़ की राशि स्थानीय सामुदायिक भवन के विकास कार्य पर खर्च की जाएगी। इसी कड़ी में एक करोड़ की लागत से ज्वालानगर सर्कुलर रोड का विकास करने की योजना है।
इस अवसर पर पंकज लूथरा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य की शुरूआत इस बात का उदाहरण है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्य प्राथमिकता में शामिल है।
इस विकास कार्य को धरातल पर लाने में केंद्रीय मंत्री सांसद हर्ष मल्होत्रा का विशेष योगदान है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास क्षेत्र में आधारभुत संरचना के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करना है। जिससे कि लोगों का समग्र विकास संभव हो सके।कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ मे बड़ी संख्यांं में स्थानीय लोग मौजूद रहे।