विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वसंत कुंज थाने का घेराव करने जा रहे जेएनयूएसयू अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 28 हिरासत में, कैंपस में बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Published: Sun, 19 Oct 2025 05:46 AM (IST)

शनिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चुनाव प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने वसंत कुंज नार्थ थाने के घेराव का प्रयास ...और पढ़ें

जेएनयूएसयू अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 28 हिरासत में लिए गए।

जेएनयूएसयू अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 28 हिरासत में लिए गए।

HighLights

  1. जेएनयू में थाने के घेराव का प्रयास

  2. पुलिस और छात्रों में झड़प, पुलिसकर्मी घायल

  3. जेएनयूएसयू अध्यक्ष समेत 28 छात्र हिरासत में

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शनिवार शाम चुनाव प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने वसंत कुंज नार्थ थाने के घेराव का आह्वान किया। पुलिस की ओर से रोके जाने के बावजूद छात्रों ने बैरिकेड तोड़ नेल्सन मंडेला मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। छात्रों को नियंत्रित करने के दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जेएनयूएससू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव समेत 28 छात्र-छात्राओं को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक पुलिस अधिकारी पूरे दिन छात्रों के संपर्क में रहे और कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते रहे। बावजूद इसके छात्र नेता अपने घेराव के आह्वान को वापस लेने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब छह बजे छात्र-छात्राओं समेत करीब 70 से 80 लोग जेएनयू के पश्चिमी गेट पर जुटे। उनके मार्च को रोकने के लिए नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर बैरिकेड लगाए।

बार-बार समझाने के बावजूद छात्रों ने बलपूर्वक बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। सड़क पर आकर कुछ देर के लिए यातायात को भी बाधित किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कुल 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इनमें जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुन्तेहा फातिमा समेत कुल 19 छात्र व नौ छात्राएं शामिल हैं। परिसर और आसपास के इलाकों में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह के उपद्रव व अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।