Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, एक नाबालिग ने सड़क पर गिराया दूसरे से चाकू से गोदकर मार डाला

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 11:46 AM (GMT+05:30)

    कंझावला थाना क्षेत्र में एक कैब ड्राइवर विकास कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब उसकी कार पैदल चल रहे दो नाबालिगों में से एक को छू ...और पढ़ें

    दिल्ली में दो नाबालिगों ने कैब ड्राइवर की हत्या की। फोटो: सांकेतिक

    दिल्ली में दो नाबालिगों ने कैब ड्राइवर की हत्या की। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. नाबालिगों ने कार छूने के विवाद में हत्या की

    2. कैब चालक विकास कुमार की चाकू घोंपकर हत्या

    3. कंझावला पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। कंझावला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पैदल जा रहे दो नाबालिगों से कार छू जाने को लेकर हुए विवाद में कैब चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले में आरोपित दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने कपड़े जब्त कर लिए हैं। मरने वाले चालक की शिनाख्त कराला के उत्सव विहार निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

    रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12:18 बजे कंझावला थाना पुलिस को कराला के उत्सव विहार में चाकूबाजी में एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि घायल कैब चालक को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल विकास को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

    उसके सीने पर चाकू के घाव थे। पुलिस को जांच में पता चला कि विकास पेशे से कैब चालक था। मौके पर पुलिस को एक स्विफ्ट डिजायर कार मिली। कार में पीड़ित के वालेट और तीन मोबाइल फोन मिले।

    साथ ही पुलिस को मौके से एक आरोपित का चप्पल भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

    थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम गठित की। सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि वारदात को दो नाबालिगों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इनकी पहचान करने के बाद इन्हें इलाके से दबोच लिया।

    एक नाबालिग के निशानदेही पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक की कार एक नाबालिग को छू गई थी।

    इस बात को लेकर उनकी चालक से कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान एक नाबालिग ने विकास को नीचे गिरा दिया, जबकि दूसरे ने उसपर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे चाकू की जान चली गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के शास्त्री पार्क में बेहोश मिले युवक की मौत, सड़क हादसे में मौत की आशंका; अभी नहीं हो सकी पहचान