विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chinese Visa Scam Case: कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई टली, तीसरे जज ने भी खुद को किया अलग

Published: Fri, 23 Jan 2026 03:59 PM (IST)

चीनी वीजा घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट के तीसरे न्यायाधीश, ...और पढ़ें

दिल्ली HC के एक और न्यायमूर्ति ने खुद को सुनवाई से अलग किया। सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली HC के एक और न्यायमूर्ति ने खुद को सुनवाई से अलग किया। सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चीनी वीजा घोटाला मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट के एक और न्यायमूर्ति ने खुद को अलग कर लिया है।

शुक्रवार को मामला जब न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया की पीठ के समक्ष आया तो उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। अब मामले की सुनवाई अन्य पीठ के समक्ष 28 जनवरी को होगी।

इससे पहले न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी के सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद मामले को न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया की पीठ के समझ सूचीबद्ध किया गया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कब सुधरेंगे हालात? बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर रोक रहे रास्ता; हादसों का भी बना रहता है खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।