विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर दिल्ली-NCR में कितने बजे होगा चंद्रोदय? 100 से 3000 रुपये तक में लग रही मेहंदी

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:17 AM (IST)

करवा चौथ से एक दिन पहले दिल्ली के बाजारों में खूब रौनक दिखी, जहां महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के ...और पढ़ें

कनाॅट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में करवाचौथ के लिए मेंहदी लगवाती महिलाएं। चंद्र प्रकाश मिश्र

कनाॅट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में करवाचौथ के लिए मेंहदी लगवाती महिलाएं। चंद्र प्रकाश मिश्र

HighLights

  1. दिल्ली के बाजारों में करवा चौथ की खरीदारी और मेहंदी की भीड़।

  2. चंद्रोदय का अनुमान रात 8 से 8:30 बजे, विशेष स्थानों का चयन।

  3. होटलों और रेस्त्रां में जोड़ों के लिए विशेष डिनर पैकेज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। करवा चौथ को लेकर बुधवार को दिल्ली के बाजारों में खूब रौनक रही। व्रत से एक दिन पहले खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी तो मेहंदी लगवाने के लिए भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

सदर बाजार, चांदनी चौक, किनारी बाजार, कनाॅट प्लेस और दिल्ली के विभिन्न शाॅपिंग माल में महिलाओं ने व्रत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

किसी ने साज-श्रृंगार का सामान खरीदा तो किसी ने पति के लिए उपहार और पूजा की थाली तैयार करवाई। कई जगह महिलाओं ने समूह में मेहंदी लगवाई और बृहस्पतिवार को सामूहिक रूप से पूजा करने की योजना बनाई।

मेहंदी लगवाने के लिए बाजारों में रही सबसे ज्यादा भीड़

दिल्ली के बाजारों में करवा चौथ से एक दिन पहले मेहंदी लगाने वालों के पास सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। कई महिलाओं ने पहले से ही मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग करवा रखी थी। मांग के अनुसार मेहंदी के दाम भी डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग रहे।

साधारण डिजाइन से लेकर हाथों पर बारीक और आकर्षक आकृतियां तक रही। इसी तरह किसी ने मेहंदी में पिया का चेहरा हथेली पर उतरवाया। तो किसी ने पूरे हाथ प्यार के गीत और नाम लिखवाए। मेहंदी लगवाने का खर्च 100 रुपये से शुरू होकर तीन हजार रुपये तक रहा।

karwa-chauth-2026a

पूजा की थाली और करवे की खरीदारी बढ़ी

सदर बाजार, चांदनी चौक और किनारी बाजार में पूजा की थालियों, मिट्टी के करवे, चूड़ियों, साड़ियों और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी। बाजारों में सजी हुई पूजा की थालियां 300 से 650 रुपये तक में उपलब्ध रहीं।

कई महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार विशेष थालियां तैयार करवाईं। इनमें थाली, लोटे और पूजा की अन्य सामग्री को सजाने के साथ पति की तस्वीर लगवाने का चलन भी देखने को मिला। महिलाओं ने पूजा सामग्री के साथ व्रत के लिए जरूरी सामान और साज-श्रृंगार की खरीदारी भी की।

कनाॅट प्लेस और जनपथ के होटलों में खास डिनर की तैयारी

करवा चौथ पर परंपरागत पूजा के साथ आधुनिक अंदाज में उत्सव मनाने की तैयारी भी है। कनाट प्लेस और जनपथ के होटलों व रेस्त्रां में जोड़ों के लिए विशेष डिनर पैकेज रखे गए हैं। कई जगह पहले से बुकिंग की सुविधा दी गई है।

कुछ आयोजन स्थलों पर परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए विशेष भोजन के साथ खेल, डांस, संगीत और लाइव प्रस्तुतियों की व्यवस्था की गई है। ऐसे में दिल्ली में करवा चौथ की तैयारियां बाजारों से लेकर रेस्त्रां तक दिखाई दे रही हैं।

karwa-chauth-2026b

निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की करेंगी कामना

करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। शाम को पूजा करने के बाद चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। चांदनी चौक स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर के मुख्य पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात आठ बजे से 8.30 तक है।

चांद के दीदार के लिए कर रहे स्थान का चयन

दिल्ली में अधिकांश इलाकों में बहुमंजिला इमारतें है। जहां से चांद न दिखने की आशंका रहती है। ऐसे में लोग आसपास के फ्लाईओवर के साथ ही पार्क तथा खाली मैदानों का चयन कर रहे हैं। इसी तरह इंडिया गेट भी भरा रहेगा। जिनके पिया पास नहीं हैं, वह वीडियो काल कर व्रत पूरी करेंगी।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 Wishes: मेहंदी की खुशबू और चांद की चमक, इस करवाचौथ इन प्यार भरे संदेशों से जीतें अपनों का दिल

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: 4 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट जारी, करवा चौथ पर बादलों के पीछे छिप सकता है चांद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।