विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth 2026: आज दिल्ली-NCR में कब दिखेगा करवाचौथ का चांद? पंडित जी से जानिए चंद्रोदय का समय

By Jagran NewsEdited By: Shraddha Pandey
Published: Wed, 28 Oct 2026 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 08:56 AM (IST)

Karwa Chauth 2026: सुहागिनों का महापर्व करवाचौथ आज 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा है। दिल्ली-NCR में शहरवार चंद्रोदय ...और पढ़ें

इस विधि से करें करवाचौथ की पूजा (AI-Generated Image)

इस विधि से करें करवाचौथ की पूजा (AI-Generated Image)

HighLights

  1. करवाचौथ 2026, 29 अक्टूबर आज पति की लंबी उम्र के लिए।

  2. दिल्ली-NCR में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें।

  3. व्रत संकल्प से पारण तक की संपूर्ण पूजा विधि।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ इस बार आज के दिन 29 अक्टूबर 2026, को मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

आचार्य डॉ. मनमोहन मिश्रा के अनुसार, इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज सुबह 1:06 बजे से शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी। 

करवाचौथ 2026 का शुभ मुहूर्त

आचार्य बताते हैं कि करवाचौथ का व्रत सुबह 6:31 बजे से शुरू हो चुका है और चंद्रोदय तक चलेगा। आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

करवाचौथ पर दिल्ली-NCR में चंद्रोदय का समय

आचार्य डॉ. मनमोहन मिश्रा के अनुसार, दिल्ली-NCR में चंद्रोदय के समय में 1-2 मिनट का अंतर रहेगा।

  • नई दिल्ली: रात 8:17 बजे
  • नोएडा: रात 8:16 बजे
  • गुरुग्राम: रात 8:18 बजे

चांद निकलने के बाद ही अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा।

करवाचौथ पूजा विधि: जानें व्रत और पूजन का सही तरीका

करवाचौथ की विधि इस प्रकार है:

  • सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत का संकल्प लें। इस दिन बिना जल और अन्न के व्रत रखा जाता है।
  • शाम के समय शुभ मुहूर्त में दीवार पर करवा की तस्वीर बनाकर या बाजार से लाई हुई तस्वीर लगाकर पूजा की तैयारी करें।
  • लकड़ी के पाटे पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय की स्थापना करें।
  • करवे में जल भरकर उसके सामने दीप जलाएं और करवा चौथ की कथा सुनें।
  • पूजा के बाद चांद निकलने पर छलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखें। पति के हाथ से जल पीकर व्रत का पारण करें।

करवाचौथ पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

पूजा के मुख्य बर्तन:

  • मिट्टी या तांबे का करवा
  • करवे का ढक्कन
  • छलनी
  • जल का लोटा

पूजा स्थल के लिए:

  • लाल या पीला कपड़ा बिछी चौकी
  • दीपक
  • धूप-अगरबत्ती

पूजन सामग्री:

  • रोली, चंदन, अक्षत और सिंदूर
  • ताजे फल और फूल
  • मठरी जैसा पारंपरिक प्रसाद
  • व्रत कथा की पुस्तक

सुहाग सामग्री:

चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि संपूर्ण श्रृंगार का सामान जो माता पार्वती को अर्पित किया जाएगा

चंद्रमा को अर्घ्य के लिए:

एक लोटा शुद्ध जल

यह भी पढ़ें- सोना हुआ सस्ता: करवाचौथ-धनतेरस पर इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी की डिमांड, चांदनी चौक में गहनों की बिक्री 12% बढ़ी

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर झज्जर के बाजार गुलजार, रेडीमेड सूट्स की बंपर बिक्री; पत्नियों संग मैचिंग के लिए पतियों में भी क्रेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।