Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जब तक बच्चे नहीं छूटेंगे यहीं रहूंगा', छात्रों की रिहाई के लिए आधी रात को थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:55 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद चलो मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों की मदद कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने थाने जाकर छात्रों से मुल ...और पढ़ें

    दिल्ली में छात्रों की रिहाई के लिए केजरीवाल का हस्तक्षेप

    दिल्ली में छात्रों की रिहाई के लिए केजरीवाल का हस्तक्षेप

    HighLights

    1. केजरीवाल ने थाने जाकर हिरासत में लिए छात्रों से मुलाकात की।

    2. AAP हेल्पलाइन ने अब तक करीब 500 छात्रों की मदद की।

    3. पार्टी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से खड़ी है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद चलो मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों और युवाओं की मदद के लिए आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। पार्टी का कहना है कि AAP Student Helpline (8588833548) पर लगातार छात्रों और युवाओं के फोन तथा संदेश आ रहे हैं। पार्टी के अनुसार, अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 500 छात्रों और युवाओं की मदद की जा चुकी है।

    आम आदमी पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी की लीगल टीम लगातार सक्रिय है और जरूरतमंद छात्रों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल स्वयं मंदिर मार्ग थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हिरासत में लिए गए छात्रों से मुलाकात की और कहा कि जब तक बच्चों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वे थाने से नहीं जाएंगे। इसके बाद मंदिर मार्ग, पार्लियामेंट थाना सहित अन्य स्थानों पर हिरासत में लिए गए 70 से 80 छात्रों को रिहा कराया गया।

    पार्टी ने ये भी कहा कि अशोक विहार क्षेत्र से भी कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा एक लापता छात्र का पता लगाकर उसे उसके परिवार तक पहुंचाया गया। इस पर आगे आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। इसी उद्देश्य से पार्टी ने कानूनी और मेडिकल सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि किसी भी छात्र को कठिन परिस्थिति में अकेला महसूस न करना पड़े।

    पार्टी का कहना है कि वह हमेशा जनआंदोलनों में जनता के साथ खड़ी रही है। जिस तरह किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाया गया और हर स्तर पर उनका साथ दिया गया, उसी तरह आज भी पार्टी छात्रों और युवाओं के आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और ऐसे समय में युवाओं का साथ देना सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है।

    खबरें और भी

    जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र या युवा को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। पार्टी के अनुसार, उसकी लीगल टीम लगातार थानों और संबंधित स्थानों पर पहुंचकर सहायता दे रही है, हेल्पलाइन के माध्यम से छात्रों से संपर्क बनाए हुए है और अब तक लगभग 500 छात्रों और युवाओं को कानूनी व अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। पार्टी का कहना है कि आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।