'दिल्ली सरकार सिर्फ मिंटो ब्रिज की बात कर रही, अन्य क्षेत्रों को नजरअंदाज कर रही', केजरीवाल ने उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर मिंटो ब्रिज अंडरपास के जलभराव पर ध्यान केंद्रित करने और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

केजरीवाल का दिल्ली सरकार पर आरोप, मिंटो ब्रिज के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव।
HighLights
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर जलभराव की अनदेखी का आरोप लगाया।
मिंटो ब्रिज पर ध्यान, अन्य क्षेत्रों में बाढ़ और गंदगी।
कांग्रेस ने भी दिल्ली सरकार के जलभराव दावों पर सवाल उठाए।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार शहर के अन्य हिस्सों की अनदेखी करते हुए केवल मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव की समस्या के समाधान पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़, खराब स्वच्छता और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या है। उनकी यह टिप्पणी दिल्ली में भाजपा सरकार के उस दावे के बाद आई है जिसमें उसने एक अतिरिक्त नाली का निर्माण करके मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल करने का दावा किया था।
केजरीवाल ने कहा, 'पूरी दिल्ली जलमग्न है, लेकिन वे मिंटो ब्रिज अंडरपास की बात करते रहते हैं। हमने अपनी सरकार के दौरान उस समस्या का समाधान किया था। इसके अलावा, कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव है, गंदगी फैली हुई है और शहर के अन्य हिस्सों में सड़कें टूटी हुई हैं।'
जलभराव को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी मानसून के दौरान जलभराव रोकने के दिल्ली सरकार के दावों पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि सरकार का यह दावा कि जलभराव को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, तब गलत साबित हुआ जब दो तीन दिन की झमाझम वर्षा मेें ही जगह जगह पर पानी भर गया। इनमें वे 'हॉट-स्पॉट' भी शामिल थे जिनकी पहचान सरकार ने जलभराव रोकने के लिए की थी।
खबरें और भी
लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसमें ट्रैफिक जाम भी शामिल था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पानी से भरी सड़कों और गलियों में गंदे नाले के पानी के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, क्योंकि कई कालोनियां निवासियों के लिए नरक बन गई हैं।