अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान को बताया दिखावा; नीयत पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक और फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सीबीआई की भूमिका पर ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा
HighLights
केजरीवाल ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान को अहंकारी बयान कहा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी सवाल उठाए।
सीबीआई पर नीट आरोपी को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट (NEET) परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर एक के बाद एक कई तीखे हमले किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, सीबीआई (CBI) की भूमिका और जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बलों की तैनाती पर गंभीर सवाल खड़े किए।
पीएम के ऐलान और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह वक्तव्य एक हारे हुए और दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का प्रतीत होता है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?"
आज सुबह केंद्र ने ऐलान किया है - पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जाएँगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?
प्रधान मंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है। https://t.co/CyD86h4XDf pic.twitter.com/12IfNNiiBm
नीट पेपर लीक और सीबीआई की कार्यशैली पर आरोप
नीट-2024 पेपर लीक मामले के आरोपी को लेकर केजरीवाल ने सरकार और सीबीआई की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जिसे 'मास्टरमाइंड' बताकर गिरफ्तार किया था, उसके खिलाफ सीबीआई ने जानबूझकर समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की। इसी ढिलाई की वजह से आरोपी को तीन महीने में ही ऑटोमैटिक जमानत मिल गई और अब उसे क्लीन चिट दे दी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की नीयत में खोट है और उनसे यह काम नहीं हो पाएगा।
लीजिए। मोदी जी की पूरी पोल खुल गई।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
2024 में NEET का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पे चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी।
और आज उसको CBI से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी।… https://t.co/bwbexAwjQa
देश के युवाओं को सलाम और जंतर-मंतर की सुरक्षा पर जताई चिंता
देशभर में आवाज उठा रहे छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए आप संयोजक ने कहा कि जिस बुलंदी और साहस के साथ युवाओं ने अत्याचारों का सामना किया है, उसने पूरे देश को जगाने का काम किया है। इसके साथ ही, राजधानी में जंतर-मंतर के पास कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को शाम 6:30 बजे बंद कराने के आदेश, भारी सुरक्षा बल और एम्बुलेंस की मौजूदगी पर केजरीवाल ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने आशंका जताते हुए सवाल पूछा कि क्या सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर बर्बर कार्रवाई करने जा रही है?
हमारे देश के युवाओं को मेरा सलाम।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
जिस हौसले और बुलंदी से आपने इनके अत्याचारों का सामना किया है, आपने पूरे देश को जगा दिया है। pic.twitter.com/mBeOBgoA2v