Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आपकी नीयत में ही खोट है...', नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के एलान को केजरीवाल ने बताया दिखावा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:25 AM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने नीट 2024 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रस्ताव और स ...और पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। फोटो: आर्काइव

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. केजरीवाल ने नीट पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरा

    2. फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रस्ताव और सीबीआई जांच पर सवाल उठाए

    3. पीएम मोदी के आश्वासन को खोखला बताया, नीयत पर संदेह

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट 2024 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
     
    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार के फास्ट ट्रैक कोर्ट संबंधी प्रस्ताव और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

    'आश्वासन अगले ही दिन खोखला साबित हुआ'

    केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर रात पेपर लीक मामलों के लिए सोमवार को संसद में फास्ट ट्रैक कोर्ट संबंधी कानून लाने का एलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का यह आश्वासन अगले ही दिन खोखला साबित हो गया।

    सीबीआई की जांच पर उठाए सवाल

    केजरीवाल ने दावा किया कि नीट 2024 पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड को सीबीआई ने अदालत में निर्दोष घोषित कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जांच एजेंसी अदालत में पर्याप्त साक्ष्य ही पेश नहीं कर पा रही है तो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा का क्या औचित्य है।

    'सरकार की नीयत पर भी सवाल'

    आप संयोजक ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि जांच इसी तरह होनी है तो फास्ट ट्रैक कोर्ट केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट है।

    यह भी पढ़ें- 'PM का जवाब काफी नहीं, प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे', CJP का एलान

    खबरें और भी