Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल 100 लोगों संग करेंगे PM आवास तक पैदल मार्च, लक्ष्मी योजना से भी असंतुष्ट

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:55 PM (GMT+05:30)

    अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगे और 2 लाख हस्ताक्षरों वाली ऑनलाइन याचिका सौंपेंगे। बृ ...और पढ़ें

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगे। फाइल फोटो

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगे। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ई-20 पेट्रोल के विरोध में पीएम आवास तक मार्च।

    2. केजरीवाल ने ई-20 को अमेरिकी दबाव का परिणाम बताया।

    3. बृजभूषण सिंह के बरी होने पर केजरीवाल ने जताया अफसोस।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। ई-20 पेट्रोल के विरोध में कल प्रधानमंत्री आवास तक होने वाले पैदल मार्च के बारे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगे। वह ई-20 पेट्रोल के विरोध में देश भर से दो लाख लोगों द्वारा साइन की गई ऑनलाइन पिटिशन को प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए जाएंगे। इस बीच उन्होंने कई विषयों पर अपनी बात रखी।

    अमेरिका के दबाव में आया ई-20?

    उन्होंने कहा कि ई-20 पेट्रोल केंद्र सरकार जबरदस्ती जनता पर थोप रही है, सवालों का जवाब नहीं दे रही है। लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं, उनका माइलेज कम हो रहा है।

    ऐसे में सवाल उठता है कि किसी दबाव में मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया अमेरिका के दबाव में ई 20 पेट्रोल को लागू किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका एथेनॉल का बहुत बड़ा उत्पादक है और केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील हुई है। उसमें उसके तहत अगले 5 साल में बड़े स्तर पर भारत में वह एथेनॉल की आपूर्ति करना चाहता है।

    अपशब्द कहने वाली लड़की का करेंगे बचाव

    जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली लड़की का केजरीवाल ने फिर समर्थन किया, पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उसके साथ खड़े हैं, उसको परेशान किया जा रहा है और उस से जबरदस्ती माफी मांगने के वीडियो जारी कराए जा रहे हैं।

    बृजभूषण सिंह के बरी होने पर जताया अफसोस

    बृजभूषण सिंह के बरी हो जाने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके खिलाफ सभी सुबूत मौजूद थे और वह बरी हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी आदेश को नहीं देखा है उसको देखने के बाद में ही डिटेल में कोई बात कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना पर उठाए सवाल

    दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना और पंजाब सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना के बारे में केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पंजाब की सरकार में महिलाओं पर किसी तरीके के प्रतिबंध नहीं हैं, अगर घर में चार महिलाएं हैं तो चारों महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी।