Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहरी दिल्ली के खेड़ा खुर्द में बनेगा अत्याधुनिक अनाथालय, देशभर में 500 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:41 PM (IST)

    खेड़ा खुर्द में दृष्टिबाधित बच्चियों के लिए एक अत्याधुनिक अनाथालय का निर्माण शुरू हो गया है, जहां 100 बच्चियों को मुफ्त रहने, शिक्षा और देखभाल की सुवि ...और पढ़ें

    खेड़ा खुर्द में दृष्टिबाधित बच्चियों के लिए अत्याधुनिक अनाथालय का निर्माण किया जाएगा। (AI Generated Image)

    खेड़ा खुर्द में दृष्टिबाधित बच्चियों के लिए अत्याधुनिक अनाथालय का निर्माण किया जाएगा। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. खेड़ा खुर्द में 100 दृष्टिबाधित बच्चियों के लिए अनाथालय।

    2. मुफ्त रहने, शिक्षा और देखभाल की सुविधा मिलेगी।

    3. जतिन मान करेंगे वित्तपोषण, 500 केंद्र बनाने का लक्ष्य।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। खेड़ा खुर्द में दृष्टिबाधित बच्चियों के लिए अत्याधुनिक अनाथालय का निर्माण किया जाएगा। रविवार को अनाथालय के निर्माण से पूर्व पूरे विधि-विधान के साथ भूमि-पूजन किया गया। इसी के साथ अनाथालय के निर्माण कार्य का प्रारंभ हुआ।

    लगभग दो हजार गज क्षेत्रफल पर इस केंद्र में निशुल्क 100 दृष्टिबाधित बच्चियों के रहने, शिक्षा और देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। इस अनाथालय में ऐसी बच्चियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनका परिवार उन्हें पढ़ाने-लिखाने और उनकी देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं।

    आवश्यक फंडिंग उनके गारमेंट के व्यवसाय से की जाएगी

    समाजसेवी जतिन मान ने बताया कि अनाथालय के संचालन के लिए आवश्यक फंडिंग उनके गारमेंट के व्यवसाय से की जाएगी। उनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चियों को सुरक्षित आश्रय, बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने आने वाले पांच वर्षों में देशभर में ऐसे लगभग 500 अनाथालय केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी शुरुआत खेड़ा कला में भूमि पूजन के साथ कर की गई।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पाइपलाइन मरम्मत के बाद बढ़ी परेशानी, साउथ अनारकली में 15 दिन से जलापूर्ति बाधित

    खबरें और भी