विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमार विश्वास ने एक ट्वीट से सबको कर दिया लाजवाब, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

By Jp YadavEdited By:
Updated: Fri, 11 Feb 2022 11:06 AM (IST)

Kumar Vishwas Birthday देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास का 10 फरवरी को जन्मदिन था। ऐसे में उनके लाखों चाहने वालों ने अपने-अपने तरीके से पसंदीदा कवि का जन्मदिन मनाया। इसके तहत किसी ने ट्वीट किया तो किसी ने संभव हुआ तो फोन पर भी जन्मदिन की बधाई दी।

Kumar Vishwas Birthday: कुमार विश्वास ने एक ट्वीट से सबको किया लाजवाब, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Kumar Vishwas Birthday: कुमार विश्वास ने एक ट्वीट से सबको किया लाजवाब, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास का 10 फरवरी को जन्मदिन था। ऐसे में उनके लाखों चाहने वालों ने अपने-अपने तरीके से पसंदीदा कवि का जन्मदिन मनाया। इसके तहत किसी ने ट्वीट किया तो किसी ने संभव हुआ तो फोन पर भी जन्मदिन की बधाई दी। बृहस्पतिवार को कुमार विश्वास ने जन्मदिन की बधाई देने वालों को जमकर शुक्रिया भी अदा दिया, लेकिन एक ट्वीट लोगों को लाजवाब कर गया।

हुआ यूं कुमार विश्वास को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनकी प्रशंसक प्रज्ञा कौशिका ने पूछ लिया - 'पार्टी किधर है?' इस पर अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाने वाले कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- 'वहीं जहां छोड़ी थी'। गौरतलब है कि कुमार विश्वास एक शानदार कवि होने के साथ राजनीतिज्ञ भी हैं और वह गाहे-बगाहे राजनीतिक विषयों पर लगातार टीका-टिप्पणी भी कर रहते रहते हैं।

कुमार विश्वास पहले तो अन्ना आंदोलन से जुड़े फिर जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो वह इसके संस्थापक सदस्य बने। वहीं, कुछ मतभेद के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली है, लेकिन रोचक बात यह है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से अलविदा नहीं कहा है। 

गौरतलब है कि कुमार विश्वास अपने कविताओं के जरिये न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। उनकी कविता - 'कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है। मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है। मैं तुझसे दूर कैसा हूं, तू मुझसे दूर कैसी है। ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है।' सबसे मशहूर है।  वह वर्तमान में देश के सबसे चर्चित मंचीय कवि हैं। सच बता तो यह है कि जब वह कविता पाठ करते हैं तो उन्हें सुनने वाले दंग रह जाते हैं। 

गौरतलब है कि वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव अमेठी सीट से लड़ने वाले कुमार विश्वास के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 3.8 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी। फिलहाल कुमार विश्वास की नेटवर्थ 4.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वह एक शो में 10 से 15 मिनट में कविता पाठ करते हैं। इसके लिए वह 5 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।