दिल्ली में आस्था कुंज पार्क कांड से भड़का आक्रोश, LSR छात्राओं का प्रदर्शन; सुरक्षा के लिए सरकार को अल्टीमेटम
आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के विरोध में लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज ...और पढ़ें
HighLights
LSR छात्राओं ने आस्था कुंज पार्क घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
कॉलेज के आसपास पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
छात्राओं ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवाज उठाई।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। नारी शक्ति जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी...। कुछ ऐसे ही नारों के साथ लेडी श्री राम कॉलेज के बाहर छात्राओं ने बुधवार को विरोध दर्ज कराया। आस्था कुंज पार्क में हुए हादसे के विरोध में शाम को कॉलेज के बाहर छात्राएं एकजुट हुईं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
हाथों में ढपली लेकर नारे लगाते हुए छात्राओं ने आए दिन हो रही इस घटनाओं पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें अक्सर डर कॉलेज आते-जाते डर लगता है, ऐसे में कॉलेज के आस-पास पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।

छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के पास स्थित पार्क में आपराधिक किस्म के लोग जुटे रहते हैं और आए दिन छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं।

पार्क सहित सड़कों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग उठाई
छात्राओं का कहना है कि कई बार अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का शिकार भी होती हैं। इस घटना के बाद छात्राओं ने कॉलेज परिसर के आसपास और पार्क सहित सड़कों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग उठाई है, ताकि वे सुरक्षित महसूस कर सकें।

