Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मदनगीर में युवक की हत्या करने वाला बदमाश मनाली से गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 14 FIR

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 06:47 PM (IST)

    मदनगीर में निखिल नागर की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ भोला हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. निखिल नागर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    2. चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने को वारदात

    3. आरोपी पर पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर स्थित भूमिया चौक के पास गोली मारकर निखिल नागर नामक युवक की हत्या करने वाले बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के न्यू मनाली स्थित बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया है। आरोपित दो महीने से फरार चल रहा था। आरोपित अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण मदनगीर का ही रहने वाला है।

    क्या है पूरा मामला?

    वर्ष 2021 में उसके चचेरे भाई कुणाल की हत्या हो गई थी। मामला अंबेडकर नगर थाने में दर्ज था, जिसमें कथित तौर पर निखिल नगर भी आरोपित था। उसी हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित अभिषेक ने अपने साथी के साथ मिलकर निखिल को मौत के घाट उतार दिया था।

    दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक नौ मार्च मदनगीर, जी-ब्लाक, भूमिया चौक के पास गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली थी, जिसमें निखिल नागर नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंबेडकर नगर थाने में बीएनएस की धारा 103 (1), 3(5) के तहत और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

    अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश

    जांच के दौरान सह-आरोपित राहुल उर्फ इशू को टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। वह अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश और कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व टीम गठित की गई।

    खबरें और भी

    तकनीकी जानकारी के आधार पर उसके हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में होने का पता लगा। टीम 27 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के न्यू मनाली स्थित बस स्टैंड के पास पहुंची और आरोपित को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने भाई के बदला लेने के लिए निखिल की हत्या की थी।

    इसके अलावा अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के इरादे से जमानत हासिल की थी और सुनियोजित हत्याओं की योजना बनाई थी। उसे अपने एक साथी से आर्थिक मदद भी मिली थी। उस पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लू, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन जैसे अपराध शामिल हैं।