Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो के इस स्टेशन के गेट और लिफ्ट 20 मई तक रहेंगे बंद, DMRC ने किया अलर्ट

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:27 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली मेट्रो के मधुबन चौक स्टेशन पर गेट नंबर 2 और लिफ्ट नंबर 3 को 1 मई से 20 मई 2026 तक बंद कर दिया गया है। यह रेड और मजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी ...और पढ़ें

    मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और लिफ्ट नंबर 3 रहेंगे बंद।

    मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और लिफ्ट नंबर 3 रहेंगे बंद।

    HighLights

    1. मधुबन चौक मेट्रो गेट 2, लिफ्ट 3 बंद।

    2. 1 मई से 20 मई 2026 तक रहेगा बंद।

    3. रेड-मजेंटा लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन (रेड लाइन) पर गेट नंबर 2 और लिफ्ट नंबर 3 (आर-क्यूब मॉल की ओर) 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक बंद रहेंगे। लाइन-1 (रेड लाइन) और लाइन-8 (मजेंटा लाइन) के बीच कनेक्टिविटी कार्य के लिए निर्माण गतिविधियों के कारण इसे बंद किया गया है।

    बता दें, पहले इसे 15 मई तक के लिए बंद रखा गया था, लेकिन बाद में इसकी समयसीमा 20 मई तक बढ़ाई गई है। डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि यात्री स्टेशन में प्रवेश और निकास के लिए गेट नंबर 1, 3, 4 तथा लिफ्ट नंबर 4 का उपयोग करें। DMRC ने यात्रियों को इस बदलाव के बारे में पहले से सूचित किया है ताकि उन्हें परेशानी न हो।

    DMRC का संदेश

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। यह अस्थायी व्यवस्था बेहतर कनेक्टिविटी के लिए की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार, कई महिलाओं को करता था परेशान