Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:00 PM (IST)

    Delhi Fire News: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मारे गए लोगों में कई विदेशी नागर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मालवीय नगर के हौजरानी की घटना

    2. बिल्डिंग से नीचे गद्दों पर कूदे लोग

    3. दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Delhi Fire News: मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सुबह नाश्ते के समय रेस्टोरेंट हादसा हुआ है। 

    जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

    रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे गद्दों पर कूद गए। 

    रेस्टोरेंट में मौजूद थे 60 से ज्यादा लोग

    रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के अलावा कई कमरे भी हैं, जहां लोग मौजूद थे।

    News Update - 2026-06-03T120335.489

    आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

    खबरें और भी

    फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    इसी क्रम में DDMA (साउथ डिस्ट्रिक्ट) के SDM जितेंद्र कुमार ने कहा, "जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तुरंत DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों समेत 7-8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऊपर के फ्लोर पर मौजूद कुछ लोगों ने, स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई।"

    भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों: बीजेपी विधायक

    मालवीय नगर आग हादसे को लेकर बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। इसके बारे में पता चलते ही, हमारी पहली प्रतिक्रिया थी कि आपदा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था को सक्रिय किया जाए और घटनास्थल पर पहुंचा जाए। इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है। स्थानीय लोगों ने बहुत मदद की। 8-10 लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और DM ने तुरंत कार्रवाई की। पूरा प्रशासन यहां मदद के लिए मौजूद है। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"