Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडावली इलाके में एक मकान में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू; सारी गृहस्थी हो गई खाक

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 05:05 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रविवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उस पर काबू पाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली के मंडावली में मकान में लगी आग।

    2. दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

    3. हादसे में कोई हताहत नहीं, सामान जलकर खाक।

    डिजिटल डेस्क, पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मंडावली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक मकान में आग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को आना पड़ा। शुरुआती जानकारी में इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। साथ ही, आग लगने के कारणों का भी कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि इस आग में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट या घर में अलाव जलाने के दौरान हुआ होगा। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।