Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मस्जिद के पास बवाल देख घरों में कैद हुए लोग, कैसे गुजरे दहशत के पल… तस्वीरें बयां कर रहीं हालात

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 11:53 AM (IST)

    दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान बुधवार को बवाल हो गया। मंगलवार रात से शुरू हुई कार्रवाई का विरोध सुबह पथराव और आगजनी में बदल गया ...और पढ़ें

    दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास पथराव और आगजनी हुई। जागरण

    दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास पथराव और आगजनी हुई। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके के लोगों के लिए बुधवार के दिन की शुरुआत डर और दहशत के पलों के साथ हुई।

    मंगलवार रात को ही यहां अवैध निर्माण ढहाने के लिए एमसीडी के बुलडोजर पहुंच गए थे। रात में जैसे ही टीम ने बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण को ढहाना शुरू किया तो विरोध शुरू हो गया। 

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.39.52

    बवाल के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात। जागरण

    वहीं, सुबह होते-होते यह विरोध बवाल में बदल गया और कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.39.58

    वाहनों में तोड़फोड़ की गई। जागरण

    शरारती तत्वों के हाथ इतने पर ही नहीं थमें और उन्होंने आगजनी करते हुए माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की। हालांकि, पुलिस बल ने लाठी-चार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करते हुए स्थिति को संभाल लिया। 

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.39.56

    बवाल बढ़ा तो घरों में कैद हुए लोग

    शरारती तत्वों द्वारा जमकर पथराव और आगजनी करने के दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह मंजर देख हर कोई अपने घरों की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान कोई अपने घर की खिड़की तो कोई छत से झांकता नजर आया। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिससे लोग अपने घरों से निकलने से डर रहे हैं। पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.39.54

    बवाल के दौरान घरों में कैद हुए लोग। जागरण

    उधर, पुलिस की ओर से लाठी-चार्ज किया गया तो कुछ शरारती तत्व मौके से भाग गए, लेकिन पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पथराव और आगजनी में कौन-कौन शामिल था।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.13.54

    तूफान गेट के पीछे गलियों में पड़े आंसू गैस के दागे गए सेल। इससे लगता है कि रात में लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया। जागरण

    अतिक्रमण ढहाने में लगे 20 बुलडोजर

    पुलिस के अनुसार, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण गिराने के लिए मंगलवार रात को सात बुलडोजर मंगवाए गए थे, लेकिन बुधवार सुबह 13 और बुलडोजरों को मंगवाया गया, जिससे अतिक्रमण को जल्दी कब्जा मुक्त किया जा सके।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.56.48

    पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

    दिल्ली पुलिस ने पथराव और आगजनी करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.39.55

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, बवाल करने वाले आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में धारा 221, 132, 121, 191(2), 191(3), 223(ए), 3(5) BNS और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 (PDPP Act) की धारा 3 को शामिल किया गया है।

    Delhi (13)

    अतिक्रमण हटाने के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए हल्के बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल हो। दिल्ली पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाए। - मधुर वर्मा, केंद्रीय रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त