विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MCD की नई हेल्थ पॉलिसी: अनुबंध कर्मचारियों को भी मिलेगा इलाज, नियमित कर्मियों को कैशलेस सुविधा

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 08:15 AM (IST)

एमसीडी ने नई स्वास्थ्य पैनल नीति लागू की है, जिसमें पहली बार अनुबंध कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीजीएचएस दरों पर नकद भुगतान आधार पर इलाज की सुविधा मिलेगी।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एमसीडी ने अपनी नई स्वास्थ्य पैनल नीति लागू की है।

  2. अनुबंध कर्मचारियों को पहली बार सीजीएचएस दरों पर इलाज मिलेगा।

  3. नियमित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कैशलेस इलाज की सुविधा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में संशोधन करते हुए नई स्वास्थ्य पैनल नीति लागू की है। विशेष कि पहली बार अनुबंध कर्मचारी व उनके परिवार के लिए सीजीएचएस दरों पर नकद भुगतान आधार पर इलाज का विशेष प्रविधान किया गया है।

महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य निगम कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नियमित कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

नियमित कर्मचारी व पेंशनभोगी को सूचीबद्ध अस्पतालों में सीजीएचएस दरों पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। जबकि, 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक बिना किसी रेफरल के सीधे विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श और कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

दूसरे राज्यों में सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज पर सीजीएचएस दरों पर भुगतान होगा। इस क्रम में निजी अस्पतालों व लैब्स के लिए सालभर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिना सुरक्षा जमा जुड़ने की सुविधा रहेगी।

यह भी पढ़ें- MCD का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, 46 निर्माणों पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें- त्रिलोकपुरी में निगम कर्मचारी की मौत, AAP पार्षद पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज