दिल्ली: महरौली में तोड़फोड़ के दौरान 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दक्षिण दिल्ली के महरौली में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा तोड़फोड़ कार्य के दौरान ढह गया। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की स ...और पढ़ें
HighLights
दक्षिण दिल्ली के महरौली में इमारत का हिस्सा ढहा।
तोड़फोड़ कार्य के दौरान हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं।
पुलिस और दमकल विभाग का बचाव कार्य जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में गुरुवार सुबह एक पुराने तीन मंजिला मकान के तोड़फोड़ कार्य के दौरान उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया।महरौली के वार्ड नंबर 3 में स्थित करीब 400 वर्ग गज क्षेत्रफल वाले इस पुराने मकान को एक बिल्डर ने खरीदा था। बिल्डर बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए इसे ध्वस्त करा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे इमारत का एक हिस्सा ढहने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
पड़ोसी की गाड़ियां आईं चपेट में

घायलों की कर रहे खोज
ढहने की वजह से पड़ोस में अनिल शर्मा के हाते में खड़ी चार-पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल और पुलिस की टीमें मलबे की जांच कर रही हैं कि कहीं कोई मजदूर या व्यक्ति तो नहीं फंसा है।
अब तक किसी के हताहत होने सूचना नहीं
अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय इमारत के अंदर कोई मजदूर या अन्य व्यक्ति तो नहीं था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को खारिज करने के लिए बचाव और निरीक्षण कार्य चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने या किसी हताहत की कोई सूचना नहीं है। आगे की जानकारी का इंतजार है।