Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के महरौली में फुटपाथ पर सो रही बच्ची को कैब ड्राइवर ने किया किडनैप, फिर गुरुग्राम ले जाकर रेप और हत्या

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 10:03 AM (IST)

    महरौली पुलिस स्टेशन के इलाके में छतरपुर एक्सटेंशन में 11 साल की बच्ची के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    छतरपुर एक्सटेंशन में 11 साल की बच्ची के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड

    छतरपुर एक्सटेंशन में 11 साल की बच्ची के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महरौली में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी एक कैब ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मात्र चार घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर बच्ची का शव भी बरामद कर लिया गया है।

    माता-पिता के साथ सो रही थी जब हुआ अपहरण

    सोमवार देर रात महरौली के सीडीआर चौक इलाके में बच्ची अपने परिजनों के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी कैब ड्राइवर बबलू (25 वर्ष) ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी ने बच्ची को गुरुग्राम ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को महरौली के जंगलों में फेंक दिया।

    मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पीसीआर कॉल पर परिवार ने बच्ची के लापता होने की सूचना दी। महरौली थाना पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और तकनीकी व गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

    पॉक्सो एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

    आरोपी बबलू ओला-उबर टैक्सी चलाता था। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार और हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    आरोपी और पीड़ित दोनों बिहार के हैं मूल निवासी

    इस मामले में पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों ही बिहार के मूल निवासी हैं। मृतका के माता-पिता दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं। वहीं बच्ची अपने माता-पिता के साथ गुब्बारे बेचने का काम करती थी।

    खबरें और भी

    बिहार में होगा बच्ची का अंतिम संस्कार

    सूत्रों का कहना है कि पीड़िता का अंतिम संस्कार पहले दिल्ली में होने वाला था लेकिन अब परिवार उसका अंतिम संस्कार बिहार में करेगा। वहीं आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद पुलिस को आरोपी की रिमांड मिल गई है।