Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, नाबालिग की मौत; दो घायल

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

    सिग्नेचर ब्रिज के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग निखिल की मौत हो गई। न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक क ...और पढ़ें

    सिग्नेचर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    सिग्नेचर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. सिग्नेचर ब्रिज के पास सड़क हादसे में नाबालिग की मौत।

    2. खड़े ट्रक से बाइक टकराने से हुआ दर्दनाक हादसा।

    3. हादसे के समय नाबालिग चला रहा था बाइक, ट्रिपल राइडिंग।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर ब्रिज के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो को मामूली चोटें आईं। हादसा रात करीब 2:15 बजे हुआ, जब एक नाबालिग और दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कालकाजी मंदिर जा रहे थे।

    पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। जांच में पता चला कि घायलों को पहले ही सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा चुका था। वहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय निखिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि 16 वर्षीय इंद्रजीत को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    नाबालिग चला रहा था बाइक

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बाइक चला रहा निखिल नाबालिग था और तीनों ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सिग्नेचर ब्रिज के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक का बड़ा भाई भी बाइक पर पीछे बैठा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- मंगोलपुरी में हादसा: क्लस्टर बस का एक्सल टूटा, फुटपाथ पर चढ़कर पेड़ से टकराई; रेहड़ी वाला घायल

    खबरें और भी