DU के मिरांडा हाउस में छह सप्ताह की समर इंटर्नशिप खत्म, 73 संस्थानों के 442 छात्रों ने लिया हिस्सा
मिरांडा हाउस में छह सप्ताह का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें 73 संस्थानों के 442 विद्यार्थियों ने शोध परियोजनाओं पर व्यावहारिक अनुभव प्राप ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो
HighLights
मिरांडा हाउस में छह सप्ताह का इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न।
73 संस्थानों के 442 छात्रों ने शोध अनुभव प्राप्त किया।
डीआरडीओ के पूर्व निदेशक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मिरांडा हाउस में छह सप्ताह तक चला समर इंटर्नशिप कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान देशभर के 73 शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 442 स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शोध परियोजनाओं पर काम कर व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
नौ से 21 जुलाई तक आयोजित फ्लेवर आफ रिसर्च
इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट्स इन मल्टीडिसिप्लिनरी कान्टेक्स्ट्स कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध कार्य की व्यावहारिक समझ देना था। इंटर्नशिप के दौरान भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भूगोल और राजनीति विज्ञान समेत कई विषयों की परियोजनाओं पर काम कराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीआरडीओ के पूर्व निदेशक डा. शिव कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शोध के माध्यम से समाज और देश की समस्याओं के समाधान तलाशने का आह्वान किया। छह सप्ताह तक प्रतिभागियों ने मिरांडा हाउस के शिक्षकों और शोध विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में परियोजनाओं पर काम किया।
समापन समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विकास गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा और डीएस कोठारी सेंटर की प्रो. मोनिका तोमर भी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: एआई से एडिट किए दस्तावेज अपलोड किए तो रद होगा दाखिला, डीयू की सख्त चेतावनी
यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: पहले चरण में 81 हजार से अधिक छात्रों ने स्वीकार की सीट, 21 हजार से ज्यादा दाखिले पक्के