Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पटपड़गंज में मोमोज खाने से 15 से ज्यादा लोग बीमार, एक बच्चा ICU में एडमिट

    By Nitish Kumar SinghEdited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:01 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में मोमोज खाने के बाद 15 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर है। आनंद फास्ट फूड नामक दुकान से मोमोज ...और पढ़ें

    मोमोज खाने के बाद बीमार बच्चे को आईसीयू में एडमिट कराया गया है।

    मोमोज खाने के बाद बीमार बच्चे को आईसीयू में एडमिट कराया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पटपड़गंज इलाके में फास्ट फूड खाने के बाद कई लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। यहां स्थित आनंद फास्ट फूड नामक दुकान से मोमोज खाने के बाद बच्चों सहित 15 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के मुताबिक, रविवार को कुछ लोगों ने दुकान से मोमोज खाए थे। इसके एक दिन बाद ही उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बीमारों में कई बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे मनु राज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

    निगम पार्षद रेनू चौधरी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय निगम पार्षद रेनू चौधरी से की। जिसके बाद पार्षद ने अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और दुकान पर छापेमारी कराई। जांच के दौरान दुकान में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठे।

    बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले ही दुकान संचालक फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि दुकान में नाबालिगों से काम कराया जा रहा था, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मसूरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, कुठालगेट पर बन रहा नया बेली ब्रिज