Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: नबी करीम मेट्रो स्टेशन पर होगा अनोखा इन-लाइन इंटरचेंज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:12 AM (IST)

    दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में नबी करीम स्टेशन एक अनूठा इंटरचेंज बनेगा, जहाँ पहली बार एक ही लाइन पर यात्री ट्रेन बदल सकेंगे। यह मजेंटा लाइन के दो कॉरिडोर क ...और पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो। सोशल मीडिया

    दिल्ली मेट्रो। सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में पहली बार एक ही लाइन पर यात्री ट्रेन बदल सकेंगे। फेज चार और पांच (ए) में बन रहे मजेंटा लाइन के दो कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद नबी करीम मेट्रो स्टेशन अपने तरह का यह अनूठा इंटरचेंज वाला स्टेशन बन जाएगा।

    इस स्टेशन पर 32 सौ कार की क्षमता वाला पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। आमतौर पर इंटरचेंज स्टेशन दो अलग-अलग रंगों की लाइनों को जोड़ते हैं, लेकिन नबी करीम स्टेशन पर मजेंटा लाइन के ही दो अलग-अलग कॉरिडोर एक दूसरे को क्रास करेंगे। पहले स्तर पर यह जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ विस्तार का हिस्सा होगा।

    मजेंटा लाइन के विस्तार का भी हिस्सा होगा

    इसके साथ ही यह स्टेशन इंदरलोक से इंद्रप्रस्थ तक होने वाले मजेंटा लाइन के विस्तार का भी हिस्सा होगा। इस तरह बाटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम, आरके आश्रम, इंद्रप्रस्थ होते हुए इंदरलोक तक के पूरे रूट में नबी करीम स्टेशन दो बार आएगा। यह एक अनूठा इन-लाइन इंटरचेंज होगा। बॉटनिकल गार्डन की तरफ से आने वाले यात्री यहां उतरकर इंद्रलोक या शिवाजी स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

    वहीं, इसी तरह इंद्रलोक के यात्री यहां पर ट्रेन बदल बाटनिकल गार्डन की तरफ यात्रा कर सकेंगे। 11.9 किमी लंबा इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर को पहले ग्रीन लाइन का (कीर्ति नगर/इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह) का विस्तार में शामिल किया गया था। डीएमआरसी ने इसे बदलकर मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) के विस्तार में शामिल किया है।

    खबरें और भी

    चार मंजिल भूमिगत और आठ मंजिल ऊपर होगा स्टेशन

    डीएमआरसी का कहना है कि नबी करीम मेट्रो स्टेशन आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना होगा। पूरा मेट्रो स्टेशन परिसर लगभग 26,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा। यह भूमिगत और भूमि के ऊपर दो हिस्सों में स्टेशन परिसर बंटा हुआ होगा। चार मंजिल भूमिगत होंगे।

    यह भी पढ़ें- जुनून की दिलचस्प कहानी: 41वीं बार मेट्रो के पहले यात्री बने अनिल मारवाह, जापान से क्या है कनेक्शन?

    वहीं, जमीन के ऊपर आठ मंजिल का भवन होगा। ऊपर की दो मंजिलों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। शेष मंजिलों पर पार्किंग की सुविधा होगी, जिसमें लगभग 32 सौ कारें खड़ी हो सकेंगी। मेट्रो स्टेशन के ऊपर विकसित होने वाली इन सुविधाओं के लिए डीएमआरसी और दिल्ली नगर निगम के बीच एक समझौता हुआ है।

    दिल्ली मेट्रो मजेंटा लाइन - सबसे लंबा कारिडोर (लाइन 8)
    सेक्शन स्थिति लंबाई (किमी)
    बाटनिकल गार्डन - जनकपुरी पश्चिम - कृष्णा पार्क चालू 39.271
    कृष्णा पार्क से आरके आश्रम निर्माणाधीन 27.93
    इंद्रप्रस्थ - इंदरलोक कारिडोर प्रस्तावित 11.9
    आरके आश्रम मार्ग - इंद्रप्रस्थ कारिडोर प्रस्तावित 9.913
    कुल लंबाई 89