यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में जमानत पर छूटे आरोपी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, ब्रेजा कार में आए थे हमलावर
पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में जमानत पर छूटे रोहित लांबा नामक एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। हमले ...और पढ़ें
-1761800315826_m.webp)
HighLights
नजफगढ़ में जमानत पर छूटे आरोपी पर हमला
हमलावर ब्रेजा कार में सवार थे
पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में नजफगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम जेल से जमानत पर आए एक शख्स पर गोलियां चलाकर बदमाश चलते बने। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिस शख्स पर गोली चलाई गई है उसका रोहित है। पुलिस सूत्र रोहित को अशोक प्रधान गिरोह से जुड़ा बता रहे हैं। यह कुख्यात बदमाश नीरज बवानिया के एक परिजन की हत्या के मामले में आरोपी बताया जा रहा है। हमलावारों की संख्या चार थी। सभी ब्रेजा कार से आए थे।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन पार्क के निकट ये घटना उस वक्त हुई जब रोहित लांबा अपनी स्कूटी पर एक दोस्त के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र के एक मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक, पीछे से आई एक ब्रेजा कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लांबा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ATM चोर, सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से मिली सफलता
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची को खाली कारतूस भी मिले। पुलिस का कहना है कि कालर ने कई राउंड गोली चलने की बात कही थी, लेकिन मौके पर तीन खाली कारतूस मिले।