विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी में न बिजली न पानी, कैसे काम करें निगमकर्मी; नजफगड़ स्थित निगम कार्यालय का हाल बुरा

Published: Wed, 27 May 2026 03:22 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ जोन स्थित समसपुर खालसा गांव के निगम कार्यालय में भीषण गर्मी के बावजूद बिजली और पीने ...और पढ़ें

समसपुर खालसा गांव में निगम का कार्यालय पिछले कई दिनों बिना बिजली के संचालित हो रहा है। (AI Generated Image)

समसपुर खालसा गांव में निगम का कार्यालय पिछले कई दिनों बिना बिजली के संचालित हो रहा है। (AI Generated Image)

HighLights

  1. नजफगढ़ निगम कार्यालय में बिजली और पानी का गंभीर अभाव।

  2. प्रीपेड कार्ड रिचार्ज न होने से बिजली आपूर्ति बाधित।

  3. कर्मचारी पेड़ों के नीचे काम करने को मजबूर, जनता परेशान।

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़ जोन अंतर्गत इसापुर वार्ड संख्या 126 स्थित समसपुर खालसा गांव में निगम का कार्यालय पिछले कई दिनों बिना बिजली के संचालित हो रहा है। बिजली क्यों नहीं है, इसका कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे।बिजली नहीं होने का कारण कोई तनकीकी दिक्कत नहीं बल्कि समय से प्रीपेड कार्ड रिचार्ज नहीं कराना है। निगम कर्मियों का कहना है कि समस्या से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

कर्मियों ने बताया कि वर्तमान में निगम कार्यालय के अधिकांश पंखे खराब हैं और जो ठीक हैं, वे बिजली के बिना शोपीस बने हुए हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कर्मचारियों को भोजनावकाश तो दूर, अपनी ड्यूटी पूरी करने के लिए भी दफ्तर के बाहर पेड़ों के नीचे शरण लेनी पड़ रही है।

कार्यालय के भीतर पीने के साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं

समस्या सिर्फ बिजली तक सीमित नहीं है। इस तपते मौसम में कार्यालय के भीतर पीने के साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। दफ्तर आने वाले आम नागरिक तो परेशान हैं ही, साथ ही वहां तैनात कर्मचारी हर दिन अपनी निजी जेब से पैसे खर्च कर पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मी ने बताया कि यह सिर्फ असुविधा का मामला नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर मानवाधिकारों का हनन है।

एक सरकारी दफ्तर में बुनियादी सुविधाएं न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दफ्तर का कामकाज पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। दूर-दराज से आने वाली आम जनता को बिना काम कराए बैरंग लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है।

जल्दा होगा समाधान

क्षेत्रीय निगम पार्षद मीणा तरुण यादव बताती हैं कि समस्या अभी उनके संज्ञान में आई है। पता करने पर अभी अधिकारियों ने बताया कि प्रीपेड कार्ड को रिचार्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में कार्ड रिचार्ज हो जाएगा, जिसके बाद कार्यालय में बिजली आपूर्ति होने लगेगी।

यह भी पढ़ें- कीर्ति नगर में चार मंजिला इमारत में लगी आग, बगल के इमारत की छत पर कूदकर लोगों ने बचाई जान