विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई दूज पर आसान होगा सफर, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत लगाएगी 32 अतिरिक्त फेरे, हर 10 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:51 PM (IST)

एनसीआरटीसी भाई दूज पर यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए 11 नवंबर को नमो भारत ट्रेन की 32 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगा।

नमो भारत ट्रेन। फोटो-जागरण आर्काइव

नमो भारत ट्रेन। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. भाई दूज पर नमो भारत की 32 अतिरिक्त ट्रिप।

  2. दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 10 मिनट से कम अंतराल।

  3. यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाई दूज पर बहनों से मिलने जाने वाले भाइयों और अन्य यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नमो भारत ट्रेन की सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। एनसीआरटीसी 11 नवंबर को दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 32 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगा।

इससे यात्रियों को 10 मिनट से भी कम के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी। अतिरिक्त सेवाओं से यात्रियों का इंतजार कम होगा और ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

नमो भारत की सेवाएं बढ़ाने का फैसला

एनसीआरटीसी के अनुसार, भाई दूज पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। इस बार बुधवार को त्योहार होने के कारण नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों की भी आवाजाही रहेगी।

ऐसे में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम लगने की आशंका है। इसे देखते हुए नमो भारत की सेवाएं बढ़ाने का फैसला किया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण की भी कोशिश

गौरतलब है कि दिल्ली सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। ऐसे में निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए एनसीआरटीसी पहले से ही 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप चला रहा है। भाई दूज पर इनकी संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई है।

एनसीआरटीसी का मानना है कि अधिक फ्रीक्वेंसी से यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली ट्रेड फेयर में एंट्री हुई महंगी, टिकट के बढ़े दाम; जानें नई दरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।