Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के नरेला में मर्सिडीज और वैगन आर की भिड़ंत, 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:15 PM (IST)

    दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह मर्सिडीज और वैगन आर की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घातक दुर्घटना का मामला दर्ज करने की ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नरेला के मामुरपुर में मर्सिडीज-वैगनआर की टक्कर।

    2. हादसे में 70 वर्षीय महिला उर्मिला की मौत।

    3. पुलिस ने घातक दुर्घटना का मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में नरेला के मामुरपुर इलाके में शनिवार सुबह मर्सिडीज और वैगनआर की आमने-सामने की हुई टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर कार पीछे की ओर जाकर पास में खड़े तीन पहिया लोडिंग वाहन से जा टकराई।

    ड्राइवर को आईं गंभीर चोटें

    पुलिस के अनुसार, हादसे के दौरान मामुरपुर निवासी उर्मिला पत्नी सत्यनारायण वाहनों की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वैगनआर चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    सूचना मिलने पर नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में घातक दुर्घटना का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान मर्सिडीज कार से बीयर की बोतल भी मिली है, हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।ष

    यह भी पढ़ें- लोनी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने ऑटो को रौंदा; एक की मौत पांच घायल

    वहीं, हादसे के कारणों और वाहन चालकों की भूमिका की जांच की जा रही है। मौके पर किसी तरह की भीड़ या तनाव की स्थिति नहीं बनी।