दिल्ली प्रमोद हत्याकांड: नरेला पुलिस शूटरों से करेगी गहन पूछताछ, खुलेंगे कई राज
नरेला पुलिस प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में गिरफ्तार शूटरों नीतिक, दीपक और किशोर से पूछताछ करेगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य ...और पढ़ें
-1789099726072_m.webp)
पुलिस गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ करेगी। AI जनरेटेड
HighLights
नरेला पुलिस प्रमोद हत्याकांड के शूटरों से पूछताछ करेगी।
शूटर नीतिक, दीपक और किशोर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस हत्या के मास्टरमाइंड और गिरोहों के संबंध खंगालेगी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में नरेला के बाकनेर में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के मामले में नरेला थाना पुलिस गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ करेगी।
रोहिणी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नीतिक, दीपक और किशोर को आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब नरेला पुलिस अदालत से प्रोडक्शन रिमांड लेकर तीनों को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लेगी।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य हत्या की साजिश रचने वाले व्यक्ति, शूटरों को टारगेट की जानकारी देने वाले और वारदात के बाद उन्हें निर्देश देने वालों का पता लगाना है। हथियार उपलब्ध कराने वाले जसवीर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
वहीं, जांच में सामने आया है कि शूटर सुपारी लेकर हत्या करते थे और एक वारदात के लिए करीब पांच लाख रुपये तक लेते थे।
पुलिस हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरी गिरोह से उनके कथित संपर्क तथा राजस्थान में फरारी के दौरान उन्हें पनाह देने वालों की भी जानकारी जुटाएगी।
