विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: नत्थू कालोनी फ्लाईओवर के 'अवरोधक' से फंसकर आए दिन हादसे, चेतावनी बोर्ड गायब

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:12 PM (IST)

नत्थू कालोनी फ्लाईओवर पर लगे ऊंचे अवरोधक से छोटे मालवाहक वाहन लगातार टकरा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ...और पढ़ें

चेतावनी बोर्ड की कमी

चेतावनी बोर्ड की कमी

HighLights

  1. नत्थू कालोनी फ्लाईओवर पर ऊंचाई अवरोधक से वाहन टकरा रहे हैं।

  2. पर्याप्त चेतावनी बोर्ड न होने से चालकों को परेशानी हो रही है।

  3. दुर्घटनाओं से वाहनों को नुकसान और सुरक्षा जोखिम बढ़ रहा है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने से रोकने के लिए लगाया गया लोहे का ऊंचाई अवरोधक अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है।

नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर पर निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचे टेंपो और छोटे मालवाहक वाहन आए दिन लोहे के एंगल से टकरा रहे हैं। इससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ चालकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मंगलवार को भी एक छोटा मालवाहक टेंपो अवरोधक से जा टकराया। टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसे मौके से हटाने में चालक को काफी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लाईओवर पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए ऊंचाई अवरोधक लगाया गया है, लेकिन वाहन चालकों को इसकी ऊंचाई की जानकारी पहले से देने के लिए पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था नहीं है।

कई बार वास्तविक ऊंचाई का नहीं होता अनुमान और...

खासकर छोटे मालवाहक टेंपो में सामान ऊपर तक लदा होने के कारण चालक कई बार वाहन की वास्तविक ऊंचाई का अनुमान नहीं लगा पाते। ऐसे में अवरोधक दिखाई देने तक देर हो जाती है और वाहन उससे टकरा जाता है।

लोगों का कहना है कि एक ओर टक्कर से वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं अचानक वाहन रुकने से पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है।

लोगों ने संबंधित विभाग से फ्लाईओवर के प्रवेश से पहले बड़े और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। बोर्ड पर अधिकतम ऊंचाई की सीमा दूर से दिखाई देने वाले स्थान पर अंकित करने के साथ रात में चमकने(रिफ्लेक्टर) वाले संकेतक भी लगाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime News: दिल्ली के मयूर विहार में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड पर भी हमला