Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Murder: तिहाड़ में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक की हत्या, खाने के विवाद पर सीने में किया वार

    Updated: Fri, 03 May 2024 07:19 PM (IST)

    दिल्ली की तिहाड़ में शुक्रवार दोपहर को एक कैदी की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारी के मुताबिक आज दोपहर तिहाड़ की जेल नंबर 3 में कैदियों के दो गुटों के बीच ...और पढ़ें

    दिल्ली के तिहाड़ में एक कैदी की हत्या, दो गुटों के बीच हुई थी हिंसक झड़प।
    दिल्ली के तिहाड़ में एक कैदी की हत्या, दो गुटों के बीच हुई थी हिंसक झड़प।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार दोपहर को एक कैदी की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारी के मुताबिक आज दोपहर तिहाड़ की जेल नंबर 3 में एक कैदी की दूसरे कैदी से बहस के बाद हत्या हो गई। मृतक जेल में सेवादार के रूप में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि हरि नगर थाने को आज एक सूचना मिली कि दीपक नामक कैदी को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तिहाड़ में बंद था और वह दिल्ली के शकूरपुर का निवासी था। उसे मृत अवस्था में डीडीयू अस्पताल लाया गया था। उसके सीने में घाव के निशान पाए गए थे। उसकी उम्र 29 साल थी। 

    आरोपी मूल रूप से अफगानिस्तान का नागरिक

    उन्होंने बताया कि दीपक पर उसके साथी कैदी ने किसी धारदार हथियार से हमला किया था। दीपक पर हमला करने का आरोप अब्दुल बाशिर (44) पर लगा है। वह लाजपत नगर में रहता था। वह मूल रूप से अफगानिस्तान का नागरिक है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि घटना दोपहर साढ़े 12 बजे घटी। 

    किसी गिरोह का हाथ नहीं

    पुलिस ने बताया कि इसमें किसी गिरोह का हाथ नहीं पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद वह किसी हथियार से उस पर वार कर दिया।

    खबरें और भी