Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Crime: फ्रूटी में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर फ्लैट पर ले गया शख्स; बेहोश कर दरिंदगी की हदें की पार

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:38 PM (IST)

    Delhi Crime पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को फ्रूटी में नशीला पदार्थ म ...और पढ़ें

    न्यू अशोक नगर में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। फाइल फोटो
    न्यू अशोक नगर में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात।
    2. फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया थआ बेहोश।
    3. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में न्यू अशोक नगर थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाकर बेहोश किया और उसके बाद दुष्कर्म किया।

    इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में रहती है। उसके परिवार में माता-पिता व दो बच्चे हैं। वह अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रह रही है।

    पीड़िता का आरोप है कि वह रविवार को मार्केट से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे उसका एक जानकार मिला। उसने पीड़िता से कहा कि वह बाइक से उसे घर छोड़ देगा। पीड़िता जाने के लिए राजी हो गई।

    फ्लैट पर ले जाकर किया दुष्कर्म

    आरोप है कि इसके बाद आरोपित से उसे धोखे से अपने फ्लैट पर ले गया और उसे बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

    यह भी पढ़ें- Murder in Delhi: न पसीजा कलेजा, नाबालिग पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; तड़प-तड़पकर टूट गई

    इसके बाद आरोपित ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने लाठी-डंडों और गला दबाकर मार डाला, चेहरे को तेजाब से जलाया