यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सांसद संजय सिंह की पत्नी का वोट काटने का आवेदन दिया', चुनाव से पहले AAP ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर दिल्ली में वोटर लिस्ट के साथ हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आम आदमी प ...और पढ़ें

HighLights
- आप का आरोप- वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ कर रही है भाजपा
- नई दिल्ली में 5,000 मतदाताओं के नाम हटाए गए
- दिल्ली में फरवरी 2025 में होने हैं विधानसभा चुनाव
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए बीजेपी पर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि बीजेपी ने आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह का वोट काटने का आवेदन दिया है।
नई दिल्ली विधानसभा में रहने वाले हजारों लोगों के वोट कटवाने की एप्लीकेशन ने दी है। बता दें कि संजय सिंह का परिवार नई दिल्ली विधानसभा में रहता है।
बेईमानी पर उतर आई है भाजपा- केजरीवाल
इसी कड़ी में आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में ऑपरेशन लोटस शुरू करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए बेईमानी पर उतर आई है।
.jpg)
आप ने BJP पर लगाए ये तीन आरोप
- आम आदमी पार्टी के वोट कटवाने
- फर्जी वोट बनवाने
- पैसों से वोट खरीदने
.jpeg)
आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते अरविंद केजरीवाल साथ मौजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा। फोटो- जागरण
मतदाता सूची में हेराफेरी कर रही भाजपा- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता डेटा में हेराफेरी करके अनुचित तरीकों से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में वोटर से लिस्ट से कई नाम हटाकर "ऑपरेशन लोटस" चलाने का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा, "ऑपरेशन लोटस अब मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पहुंच गया है। वे चुनाव परिणाम बदलने के लिए मतदाता सूची में हेराफेरी करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह की हेराफेरी लोकतंत्र को कमजोर करती है। हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि वह इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अपनी सख्त निगरानी जारी रखे।"
खबरें और भी
ये भी पढ़ें-
- 'दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है BJP', चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का दावा
- CM आतिशी गिरफ्तार होंगी या नहीं? केजरीवाल के दावे पर परिवहन विभाग ने दिया जवाब
15 दिसंबर से शुरू हुआ 'ऑपरेशन लोटस'- केजरीवाल
आप संयोजक के अनुसार, भाजपा का "बड़े पैमाने पर अभियान" 15 दिसंबर से शुरू हुआ, जिसमें नई दिल्ली में अब तक 5,000 वोट काटने के लिए आवेदन और 7,500 वोट जुड़वाने के लिए आवेदन दिए गए हैं। बता दें कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से 2013 से चुनाव जीत रहे हैं।
.jpg)
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यों से पता चलता है कि उन्होंने पहले ही चुनाव हार मान लिया है। उन्होंने कहा, "उनके पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा या उचित उम्मीदवार भी नहीं है। उनका लक्ष्य केवल जोड़-तोड़ करके जीतना है, लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।"