विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Chunav में हार के बाद AAP के सामने बड़ी चुनौती, BJP ने अमानतुल्लाह खान को लेकर पूछा सवाल

Published: Thu, 13 Feb 2025 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2025 10:39 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) में हारने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) आक्रामक हो गई है। आप ने ...और पढ़ें

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी आक्रमक हो गई है। फाइल फोटो
दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी आक्रमक हो गई है। फाइल फोटो

HighLights

  1. चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी हुई आक्रामक।
  2. आप नेताओं ने भाजपा पर जमकर पलटवार किया है।
  3. BJP में अंदरूनी खींचतान से CM की नियुक्ति में हो रही देरी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में हारने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के सामने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना बड़ी चुनौती है। दिल्ली में आप के 22 विधायक जीते हैं, उन्हें भी पार्टी से जोड़े रखना आप के लिए चुनौती से कम नहीं है।

सत्ता से बेदखल होते ही आप ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आप ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और इससे राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है।

उधर, भाजपा ने आप पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रियंका कक्कड़ भाजपा एवं सरकार के गठन की चिंता छोड़ें और पहले यह बताएं कि केजरीवाल एवं सिसोदिया क्यों हारे और अमानतुल्लाह खान फरार कहां हैं।

राजधानी में बिजली के लग रहे लंबे कट: आप

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की निष्क्रियता के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबे समय तक बिजली कटौती की खबरें आ रही हैं। चुनाव परिणाम घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं कर पाई है। इस बीच दिल्ली के निवासी बिजली के लंबे कट से पीड़ित हैं।

अपनी रणनीति की समीक्षा कर रही आप

कहा कि भाजपा की आंतरिक लड़ाई का खामियाजा दिल्ली के लोगों को क्यों भुगतना चाहिए? उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी अगले मुख्यमंत्री पर आम सहमति बनाने में बाधा बन रही है। कक्कड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि आप अपने चुनावी नुकसान के बावजूद पार्टी सदस्यों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है और अपनी रणनीति की समीक्षा कर रही है।

आप बताए, केजरीवाल व सिसोदिया चुनाव में क्यों हारे और अमानतुल्लाह खान कहां फरार है: भाजपा

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि जनता द्वारा नकारे जाने के बावजूद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया से लेकर प्रियंका कक्कड़ आदि आप नेता अभी भी झूठे बयानवीर बने हुए हैं।

झूठ एवं भ्रम की राजनीति छोड़ देंगे

कपूर ने कहा कि चुनाव में समाज के हर वर्ग द्वारा नकारे जाने के बाद लगता था कि आप नेता अब झूठ एवं भ्रम की राजनीति छोड़ देंगे, पर मात्र चार दिन बाद ही खबरों में दिखने के लिए आप नेता कक्कड़ बिजली अपूर्ति को लेकर झूठी मनगढ़ंत बयानबाजी करने लगी हैं।

यह भी पढे़ं- Delhi Politics: 'मिनी इंडिया' के रूप में दिखेगी देश की राजधानी, कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं शामिल

कपूर ने कहा कि दिल्ली एवं पंजाब की जनता स्तब्ध है कि आप चुनाव हारी दिल्ली में और सत्ता संघर्ष पंजाब में शुरू हो गया। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली चाहती है कि हार से हताश केजरीवाल अपने अमानतुल्लाह खान जैसे आपराधिक पृष्ठभूमि के विधायक पर कार्यवाई करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये, बजट पर कितना पड़ेगा बोझ? आ गया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।