Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, CM आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव; AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 01:35 PM (IST)

    AAP Candidates List 2025 आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट भी जारी कर दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी व ...और पढ़ें

    आप ने चौथी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। फोटो- जागरण ग्राफिक्स
    आप ने चौथी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. AAP अब सभी सीटों पर उतार चुकी है प्रत्याशी
    2. रमेश पहलवान को कस्तूरबा नगर से मिला टिकट
    3. दिल्ली में फरवरी 2025 में होने हैं विधानसभा चुनाव

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। AAP Candidates List 2025 : आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट भी जारी कर दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    चौथी लिस्ट में 38 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। 

    देखें पूरी लिस्ट-

    विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
    बुराड़ी संजीव झा
    बादली अजेश यादव
    रिठाला मोहिंदर गोयल
    बवाना जय भगवान
    सुल्तान पुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत
    नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन
    शालीमार बाग वंदना कुमारी
    शकूरबस्ती सत्येन्द्र कुमार जैन
    त्रिनगर प्रीति तोमर
    वजीरपुर राजेश गुप्ता

    मॉडल टाउन

    अखिलेश पति त्रिपाठी
    सदर बाजार सोमदत्त
    मटिया महल शोएब इक़बाल
    बल्लीमारान इमरान हुसैन
    करोल बाग विशेष रवि
    मोती नगर शिवचरण गोयल
    हरि नगर राज कुमारी ढिल्लों
    राजौरी गार्डन धनवती चंदेला
    तिलक नगर जरनैल सिंह
    विकासपुरी महिंदर यादव
    उत्तम नगर पॉश बालियान (पूजा नरेश बालियान)
    द्वारका  विनय मिश्रा
    दिल्ली छावनी वीरेंद्र सिंह कादियान
    राजिंदर नगर दुर्गेश पाठक
    नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल
    कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान
    मालवीय नगर सोमनाथ भारती

    आरके पुरम 

    प्रमिला टोकस
    महरौली नरेश यादव
    अंबेडकरनगर  अजय दत्त
    संगम विहार दिनेश मोहनिया
    ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज
    कालकाजी आतिशी
    कोंडली  कुलदीप कुमार
    बाबरपुर गोपाल राय
    गोकलपुर सुरेंद्र कुमार
    तुगलकाबाद सहीराम

    ओखला

    अमानतुल्लाह खान

    रमेश पहलवान को कस्तूरबा नगर से मिला टिकट

    आम आदमी पार्टी की चौथी लिस्ट में आज ही पार्टी में पार्षद पत्नी सहित भाजपा से आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को कस्तूरबा नगर सीट से टिकट दी गई।

    मदनलाल का कटा टिकट

    आम आदमी पार्टी की चौथी लिस्ट में विधायक मदनलाल का टिकट कटा है। वहीं, गैंगस्टर से संबंधों के आरोप में जेल में बंद उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी पोश उर्फ पूजा नरेश बाल्यान को टिकट दिया गया है।

    इससे पहले आपकी राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद प्रत्याशियों की नई सूची पर मोहर लगा दी गई।

    दो दिन पहले आए तरुण को गहलोत की सीट से टिकट

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 13 दिसंबर को दो दिन पहले आप में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव को पार्टी ने पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत की नजफगढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।

    खबरें और भी

    शुक्रवार को पार्टी ने तरुण के रूप में एकमात्र प्रत्याशी की घोषणा की थी। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं। वह हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।