Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

    By V K ShuklaEdited By: Prateek Kumar
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 07:03 PM (GMT+05:30)

    AAP Star Campaigners List आम आदमी पार्टी ने राजधानी में होने वाले निगम चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचाराकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 30 नेताओं को मौक ...और पढ़ें

    AAP Star Campaigners : आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट।
    AAP Star Campaigners : आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने राजधानी में होने वाले निगम चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचाराकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 30 नेताओं को मौका मिला है। इनमें दोनों की राज्यों के मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मौका दिया है। बता दें कि निगम चुनाव के लिए नामांकन हो रहे हैं। शुक्रवार को निगम चुनाव के लिए 22 नामांकन हुए। इसमें NCP समेत अन्य छोटे दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक कुल 29 नामांकन हो चुके हैं।

    इनके नाम हैं शामिल- 

    • अरविंद केजरीवाल
    • मनीष सिसोदिया
    • सरदार भगवंत मान
    • गोपाल राय
    • संजय सिंह
    • कैलाश गहलोत
    • जनाब इमरान हुसैन
    • राजकुमार आनंद
    • राघव चड्ढा
    • सुशील गुप्ता
    • एनडी गुप्ता
    • सरदार हरभजन सिंह
    • सरदार हरपाल सिंह छेमा
    • सरदार हरजोत सिंह बेन्स
    • अमन अरोड़ा
    • पंकज गुप्ता
    • दुर्गेश पाठक
    • दिलीप पांडे
    • आतिशी
    • सौरभ भारद्वाज
    • जनाब आदिल अहमद खान
    • राजेंद्र पाल गौतम
    • सोमनाथ भारती
    • राखी बेदलान
    • संजीव झा
    • सरदार जरनैल सिंह
    • कुलदीप कुमार
    • विशेष रवि
    • मदनलाल
    • जनाब शहनाज हिंदुस्तानी

    वार रूम से रखी जाएगी स्टार प्रचारकों के प्रोग्राम पर नजर

    इससे पहले चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने वार रूम की शुरुआत की जहां पर सभी सीटों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। दिल्ली में इस बार 250 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए कागजात तैयार करवाने सहित अन्य सहायता के लिए यह वार रूम लगातार काम करेगा। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की निगरानी का काम वार रूम से होगा। चुनाव से जुड़ी 10 गतिविधियों के प्रमुख वार रूम से काम करेंगे।

    चार दिसंबर को मतदान और सात को मतगणना 

    जानकारी के लिए यह बता दें कि दिल्ली नगर निगम में चुनाव की तारीख चार दिसंबर है। सात दिसंबर को मतगणना होगी। सात नवंबर से 14 नवंबर तक नॉमिनेशन की तारीख तय की गई है। 19 नवंबर को नॉमिनेशन वापस लेने की तारीख है।

    भाजपा रविवार को जारी कर सकती है उम्मदीवारों की लिस्ट

    भाजपा से मिल रही जानकारी के अनुसार बुधवार को चुनाव समिति की घोषणा हुई इसके बाद गुरुवार को देर शाम तक चली बैठक के बाद यही उम्मीद जताई जा रही है कि यह लिस्ट रविवार को आ सकती है। हर स्थानीय नेतओं सहित पार्टी के वरिष्ठ की राय लेकर टिकट के बटवारे का काम किया जा रहा है। पार्टी हर संभावित कदम उठा रही है ताकि उसे हर हाल में चौथी बार भी जीत मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी इस बार पूरी कोशिश में है कि इस बार किसी भी हाल में भाजपा के सत्ता के रास्ते को रोक कर अपना विजयी पताका लहराए।

    खबरें और भी

    दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

    Delhi Crime: तीन- तीन हत्या करने वाला गिरफ्तार, शरबत बनाने से मना करने वाले का बेदर्दी से किया था कत्ल