Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडी गंठबंधन में दरार! AAP ने कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, ममता-लालू भी चल रहे नाराज

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:36 PM (IST)

    Delhi Chunav 2025 आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को आईएनडीआई गठबंधन से बाहर करने की मांग उठाई है। आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस ...और पढ़ें

    Delhi Politics: आप ने कांग्रेस को आईएनडीआई गठबंधन से बाहर करने की मांग उठाई।
    Delhi Politics: आप ने कांग्रेस को आईएनडीआई गठबंधन से बाहर करने की मांग उठाई।

    HighLights

    1. आप ने दिया, कांग्रेस को माकन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम।
    2. उधर कांग्रेस न ही माकन के खिलाफ कार्रवाई करने वाली है और न ही आप के दबाव के आगे झुकने वाली है।
    3. भाजपा कर रही कांग्रेस उम्मीदवारों की फंडिंग-सीएम आतिशी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आईएनडीआई गठबंधन में ममता बनर्जी, लालू यादव व अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बाद अब आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस (Delhi Congress) के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।गत लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टी एक दूसरे के विरोध में चुनाव मैदान में हैं।

    कांग्रेस आप सरकार की नीतियों का विरोध करने के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को घेर रही है। वहीं बुधवार को कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन (Ajay Maken)ने आप से गठबंधन को बड़ी भूल बताने के साथ ही केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी व मौकापरस्त तक कह दिया था। इससे नाराज आप ने आईएनडीआई गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने की मांग उठाने की चेतावनी दी है।

    कांग्रेस के साथ गठबंधन में रह पाना संभव नहीं-आतिशी

    आप नेता व मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के साथ प्रेसवार्ता कर माकन के बयान पर कांग्रेस से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के मुखिया केजरीवाल पर इस तरह के बयान के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन में रह पाना संभव नहीं है।

    उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ बयान देने पर कांग्रेस को माकन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर 24 घंटे में कांग्रेस माकन पर कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी घटक दलों से कांग्रेस को गठबंधन से बाहर किए जाने की मांग उठाएगी।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन सबसे बड़ी भूल-माकन

    आप के तेवरों से साफ है कि गठबंधन को लेकर मामला और गर्मा सकता है। क्योंकि जिस तेवर में माकन ने आप पर हमला बोला है और गत लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन को बड़ी भूल बताया है सूत्रों की मानें तो कांग्रेस न ही माकन के खिलाफ कार्रवाई करने वाली है और न ही आप के दबाव के आगे झुकने वाली है।

    जो हालात बन रहे हैं उसमें ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और अखिलेश के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को आईएनडीआई गठबंधन से बाहर करने की योजना बनाते दिख रहे हैं। गत दिनों अखिलेश यादव हर मोर्चे पर आप को समर्थन देने का वादा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि गठबंधन से कांग्रेस को बाहर किए जाने की आप मांग उठाती है तो वह केजरीवाल के साथ खड़े दिखाई दे सकते हैं।

     केजरीवाल के खिलाफ केस करने की बात को लेकर भड़की आतिशी

    इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव गठबंधन का नेतृ़त्व करने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की दावेदारी का समर्थन कर चुके हैं। लालू यादव चाहते हैं कि ममता बनर्जी को आने वाले समय में गठबंधन की अगुवाई करने का मौका मिले।

    गत दिनों संसद में भी विपक्षी आईएनडीआई में फूट खुलकर सामने आ चुकी है कि जब ममता की पार्टी टीएमसी ने संसद न चलने देने का आरोप भाजपा के साथ साथ कांग्रेस पर भी लगाया था। ये सब ऐसे मुद्दे हैं जिनसे विपक्षी गठबंधन के बीच दरार और अधिक बढ़ रही है।

    सीएम आतिशी ने कहा है कि कांग्रेस वाले भाजपा वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराते, हमारे खिलाफ करा रहे हैं। कांग्रेस नेता माकन भाजपा की भेजी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं। कहा कि ये कांग्रेसवाले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं।

    आतिशी ने इसके साथ ही बड़ा आरोप यह भी लगा दिया है कि नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित और जंगपुरा से उतरे कांग्रेस प्रत्याशी फरहाद सूरी आदि को भाजपा से करोड़ों का फंड मिल रहा है। इसके साथ ही आतिशी ने सवाल भी किया कि कांग्रेस बताए कि संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी का चुनाव लड़ने का पैसा कहां से आ रहा है?

    यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली की एक ऐसी सीट जहां से कांग्रेस को कभी नहीं मिली जीत, क्या इस बार दिखेगा 'हाथ' का कमाल