Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi MCD Election 2022: आप आदमी पार्टी ने जारी की 250 में से 134 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची

    By V K ShuklaEdited By: Prateek Kumar
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 10:25 PM (IST)

    MCD Election 2022 आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक फिजां की गर्मी अब ...और पढ़ें

    Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की एमसीडी चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट
    Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की एमसीडी चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होते ही दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक फिजां की गर्मी अब बढ़ने वाली है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि गुरुवार को ही पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। शाम होते ही लिस्ट जारी हो गई है। जिन वार्डों पर अधिक नही था विवाद, इन वार्डों पर घोषित किए गए प्रत्याशी। कुल मिला कर आप आदमी पार्टी ने 250 में से 134 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

    भाजपा रविवार को जारी कर सकती है लिस्ट

    प्रत्याशियों के नामांकन की प्रकिया जारी है ऐसे में हर पार्टी की कोशिश है कि जल्द से जल्द नाम पर सहमति बन जाए। इसके बाद प्रत्याशी मैदान में मोर्चा संभाल लें। वहीं भाजपा से मिल रही जानकारी के अनुसार पार्टी रविवार को अपने प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद से ही चुनाव प्रचार की प्रकिया शुरू हो जाएगी। इससे चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। राजनीतिक हमले भी तेज होंगे। फिलहाल जो देखने में आ रहा है कि हर पार्टी घर- घर जाकर वोटरों को साधने में जुटी है। 

    चुनाव में व्यापारियों को भी टिकट देगी आप

    वहीं, आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश संयोजक बृजेश गोयल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि एमसीडी में सरकार बनने पर आप दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों की सारी परेशानियों को दूर करेगी। यही वजह है कि दिल्ली का व्यापारी वर्ग आप का खुलकर समर्थन कर रहा है और चार दिसंबर को झाड़ू पर बटन दबाने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी कभी खुलकर राजनीति में नहीं आते हैं, लेकिन अब उन्होंने आप और आप ट्रेड विंग से संपर्क किया है कि वह पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। व्यापारियों को जोड़ने के साथ आप उन्हें निगम चुनाव के लिए टिकट भी देगी।


    दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

    खबरें और भी