विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कंप्यूटर लैब को लेकर घमासान! शिक्षा मंत्री आशीष सूद के बयान पर AAP का पलटवार

Published: Sun, 27 Jul 2025 07:33 PM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी ने मंत्री आशीष सूद के बयान का खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ...और पढ़ें

कंप्यूटर लैब को लेकर शिक्षा मंत्री का बयान गलत- आप।
कंप्यूटर लैब को लेकर शिक्षा मंत्री का बयान गलत- आप।

HighLights

  1. आप का दावा- स्कूलों में चालू कंप्यूटर लैब |
  2. मनीष सिसोदिया ने किया था स्कूलों का दौरा |
  3. भाजपा पर स्कूल में राजनीतिक कार्यक्रम का आरोप |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मंत्री आशीष सूद के उस बयान को गलत बताया है कि जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व में दिल्ली में रही आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक भी फंक्शनल कंप्यूटर लैब छोड़कर नहीं गई है।

आप ने शिक्षा मंत्री के इस बयान का खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इस बात को भली भांति जानते हैं, कि उनके स्कूल में फंक्शनल कंप्यूटर लैब है।

आप ने दावा किया है कि जब मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री थे और वह सरकारी स्कूलों में जाकर स्कूल की कंप्यूटर लैब में शिक्षा ले रहे बच्चों से मिले थे, उनसे बातचीत की थी और कंप्यूटर लैब के बारे में जाना था।

विधायक कुलदीप कुमार ने भी किया था निरीक्षण

आप ने कहा है कि गत 26 जुलाई को कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने भी कोंडली के एक सरकारी स्कूल में जाकर निरीक्षण किया, उसमें भी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बनाई गई कंप्यूटर लैब संचालित है और बच्चे उस लैब में बैठकर अपनी कंप्यूटर क्लास ले रहे हैं।

वहीं, आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एससीएवी गवर्नमेंट को-एडेड स्कूल में भाजपा द्वारा राजनैतिक कार्यक्रम किया गया।

स्कूल में राजनीतिक कार्यक्रम बुलाना गलत: AAP

आप ने कहा कि भाजपा, ज़िला करोलबाग़ का राजनैतिक कार्यक्रम शनिवार को दिल्ली सरकार के स्कूल के आडिटोरियम में किया गया। स्कूल के अंदर मंच पर भाजपा का बोर्ड लगा, भाजपा के प्रदेश और जिला के नेताओं के फोटो लगे। स्कूल के बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रम में बुलाया गया,जो सरासर गलत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।