विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीब 44 मिनट के भाषण में 38 बार 'आप-दा' का जिक्र, शीशमहल से कट्टर बेईमान तक... PM मोदी के तीखे वार

Published: Fri, 03 Jan 2025 05:15 PM (IST)

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 44 मिनट के भाषण में 38 बार आपदा करार दिया। PM मोदी ने कहा ...और पढ़ें

PM मोदी ने आम आदमी पार्टी को आपदा करार दिया।
PM मोदी ने आम आदमी पार्टी को आपदा करार दिया।

HighLights

  1. आप की हार का आह्वान करते हुए मोदी ने नारा दिया, "आपदा को नहीं सहेंगे, बदल देंगे
  2. दिल्ली में एक नई शुरुआत कर 'आपदा' को हटाना होगा और भाजपा को लाना होगा: PM मोदी
  3. पीएम मोदी ने AAP को आपदा कहा और करीब 44 मिनट के भाषण में 38 बार आपदा बोला

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आप को दिल्ली के लिए 'आपदा' करार देते हुए कहा कि इस 'आपदा' ने पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया है। पीएम मोदी शक्रवार को राजधानी दिल्ली में तीन कॉलेज परिसर का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी को आपदा करार दिया। पीएम मोदी ने करीब 44 मिनट के भाषण में 38 बार आपदा बोला।

राजधानी दिल्ली में आवास और शिक्षा क्षेत्रों सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आप के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आप का शासन जारी रहा तो राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति और खराब हो जाएगी।

आप सरकार बेशर्म होकर झूठ बोलती है: PM मोदी

उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार काफी कोशिशें कर रही है। दूसरी ओर, आप सरकार बेशर्म होकर झूठ बोलती है। पीएम मोदी ने आप सरकार पर स्कूली शिक्षा से लेकर प्रदूषण और शराब व्यापार तक कई क्षेत्रों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली ने इस 'आपदा' पर युद्ध शुरू कर दिया है और इससे छुटकारा पाने का फैसला किया है।

आपदा को नहीं सहेंगे, बदल देंगे: PM मोदी

आप की हार का आह्वान करते हुए मोदी ने नारा दिया, "आपदा को नहीं सहेंगे, बदल देंगे।" उन्होंने कहा, "यह वर्ष राष्ट्र-निर्माण और लोगों के कल्याण की एक नई राजनीति की शुरुआत करेगा, इसलिए 'आपदा' को हटाना होगा और भाजपा को लाना होगा।" मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' और अन्य कार्यक्रमों को राष्ट्रीय राजधानी में अनुमति नहीं दी है। 

मुझे देश के लोगों के लिए घर बनाने हैं: PM मोदी

उन्होंने कहा, "अगर राजधानी में राजमार्ग बनाए जा रहे हैं और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) गरीबों के लिए घर बनाने में सक्षम है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि इन क्षेत्रों में 'आपदा' की ज्यादा भूमिका नहीं है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि वह भी अपने लिए शीशमहल बना सकते थे लेकिन उनका सपना देश में सभी के लिए घर सुनिश्चित करना था। उन्होंने आप पर बेशर्मी और झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा, "ये लोग भ्रष्टाचार करते हैं और फिर उसका महिमामंडन करते हैं।"

मेरी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए: PM मोदी

PM मोदी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में, (मेरी सरकार ने) गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए हैं और उनके सपनों को पूरा किया है। मैं एक 'शीश महल' भी बना सकता था, लेकिन मेरा सपना अपने देशवासियों को पक्का घर देना था।" उन्होंने कहा कि 2025 भारत के लिए कई नई संभावनाएं लेकर आएगा।

शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ नए घर बनेंगे: PM मोदी

उन्होंने कहा कि नए साल में भारत एक बड़ा विनिर्माण केंद्र बनेगा, जिसमें कृषि क्षेत्र और महिला नेतृत्व वाले विकास में भी नए कीर्तिमान दर्ज होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में भारत की वैश्विक स्थिति और छवि भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग को किफायती आवास उपलब्ध कराना भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्राथमिकता है और अगले चरण में शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ नए घर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में नहीं बल्कि भाजपा में...' PM मोदी के 'आप-दा' अटैक पर केजरीवाल का पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।