Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो... AAP सांसद संजय सिंह ने किसको दी चेतावनी?

    By V K Shukla Edited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 26 Oct 2024 01:18 PM (IST)

    Arvind Kejriwal News आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह (AAP Sanjay Singh) भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है। पार्टी का कहना है ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की प्रेसवार्ता।
    आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की प्रेसवार्ता।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है। शनिवार को आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह हमला भाजपा की मिली भगत की वजह से हुआ है।

    आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति में इस तरह आमादा है कि अरविंद केजरीवाल की जान के पीछे पड़ गई है। जेल भेजा और वहां उनकी इंसुलिन तक बंद कर दी गई। इसके बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी तो अब भी वे लोग उनके पीछे पड़े हैं। 

    जान से मारने के लिए किया हमला

    कल पुलिस की मिलीभगत के साथ विकासपुरी में अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के लोगों ने जान से मारने के लिए हमला किया। रोहित सहरावत दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष है। अरुण ध्राल भी भाजपा का नेता उस भीड़ में शामिल था।

    और क्या बोले संजय सिंह

    इनके समर्थन में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी आ रहे हैं। संजय सिंह ने एक कथित वीडियो को दिखा कर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी हाथ जोड़ रहा है। उन्होंने यह वीडियो उस घटना का बताया है।

    खबरें और भी

    अगर केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो जनता सूद समेत भाजपा से बदला लेगी। कोई भी घटना केजरीवाल के साथ होती है तो भाजपा इसके लिए जिम्मेदार होगी।

    विधानसभा चुनाव को लेकर आप की पदयात्रा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी एक रणनीति के तहत दिल्ली भर में पदयात्रा कर रही है। पार्टी केे प्रमुख नेता और कैबिनेट मंत्री प्रतिदिन पदयात्राएं कर रहे हैं। इनका पूर्व कार्यक्रम भी जारी हो रहा है। मगर इसके बीच-बीच में अरविंद केजरीवाल भी औचक पदयात्राएं कर रहे हैं। इसी क्रम में केजरीवाल शुक्रवार शाम विकासपुरी में थे, जहां भाजपा पर हमले का आरोप लगाया गया है।

    नीष सिसोदिया ने ट्वीट कर हमले की निंदा की है। उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि भाजपा ने अपने लोगों से यह हमला कराया है।कहा कि केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा पर होगी।

    उधर भाजपा ने कहा है कि जनविरोध को केजरीवाल व आप हमला बताकर लोगों को भ्रमति करने का प्रयास कर रही है। वहीं पश्चिमी दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त ने पुलिस थाना विकासपुरी में केजरीवाल के साथ ऐसी कोई घटना हाेने से इनकार किया है।

    ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के लिए आवास की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंची AAP, कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    सीएम आतिशी ने भी लगाया आरोप

    CM आतिशी ने कहा कि पदयात्रा में जिस तरह लोग माला पहनाने आते हैं, उसी तरह BJP के कार्यकर्ता माला पहनाने के नाम पर आए फिर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में केजरीवाल  को कुछ भी हो सकता था। अगर बीजेपी के कार्यकर्ता के पास हथियार होते तो उनकी जान भी जा सकती थी।