Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं... गिरफ्तार होने से पहले मां के पैर छूकर निकले संजय सिंह

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:06 PM (GMT+05:30)

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ई ...और पढ़ें

    मां के पैर छूते आप सांसद संजय सिंह।
    मां के पैर छूते आप सांसद संजय सिंह।

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए दो वीडियो।
    2. केंद्र सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा 2024 में बुरी तरह से हारेगी।
    3. संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा हर- क्रांतिकारी जेल देखता है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी उन्हें अपने साथ उनक आवास से ले गई। गिरफ्तारी से पहले का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे आम आदमी पार्टी के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

    हर क्रांतिकारी जेल देखता है

    आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। ना डरे थे, ना डरेंगे। अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।"

    संजय ने लगाए कई आरोप

    वहीं, आम आदमी पार्टी द्वारा एक और वीडियो शेयर किया गया है, जो संजय सिंह का है। इसमें उन्होंने कहा, "मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है। मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया, ईडी के पास शिकायतें की, लेकिन अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार रहे हैं। वो जुल्म करके, लोगों को जेल में डाल कर जीत नहीं सकते। मैं पहले भी अडानी के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा।"

    ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: सिसोदिया के बाद AAP के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी, जानिए संजय सिंह पर क्या हैं आरोप

    क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

    संजय सिंह की गिरफ्तारी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा, "संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।"

    खबरें और भी