Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है AAP की रणनीति? दिल्ली चुनाव से पहले तैयार किया मास्टर प्लान; पढ़ें पूरी डिटेल्स

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी ने माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति बनाई है। इसके तहत पार्टी की महिला विंग दिल्ली की ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने एक प्रभावी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति तैयार की है। फाइल फोटो
    आम आदमी पार्टी ने एक प्रभावी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति तैयार की है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पार्टी ने बनाए महिला विंग के पांच हजार ग्रुप।
    2. इस सभी ग्रुप में आठ महिलाएं हैं शामिल।
    3. 10 लोगों की सभा करना ग्रुप की जिम्मेदारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, महिला मतदाताओं को साधने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक प्रभावी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति तैयार की है। इसके तहत, दिल्ली सरकार के कार्यों को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी की महिला विंग दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन कर रही है, जिसमें महिलाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है।

    इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने महिला विंग के पांच हजार ग्रुप बनाए हैं, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में आठ महिलाएं शामिल हैं। हर ग्रुप को 10 महिलाओं से संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

    एक दिन में होती है तीन या चार बैठक

    इस तरह महिलाओं का यह ग्रुप दिनभर में तीन से चार बैठक करता है। बैठक में महिलाओं को केजरीवाल के काम और उसका महिलाओं को हो रहे फायदे की जानकारी दी जाती है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि जहां भाजपा सरकारें हैं, वहां महिलाओं को किस तरह की सुविधा नहीं है। महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार होने के फायदे गिनाए जाते हैं।

    दरअसल, दिल्ली में महिलाओं की हमेशा से पहली पसंद आम आदमी पार्टी रही है। आम आदमी पार्टी अपने इस मजबूत वोट बैंक को इस बार के चुनाव में मजबूती से पकड़ कर रखना चाहती है। आप का मानना है कि 2015 और 2020 के परिणाम को दोहराना है तो महिलाओं का साथ आवश्यक है। महिला विंग बैठक में महिलाओं से मिल रहे मशवरे को भी पार्टी हाईकमान तक पहुंचा रही है।

    खबरें और भी

    महिला विंग की कार्यकर्ता दिल्ली के हर कालोनी, मोहल्ले और गलियों में जाकर महिलाओं के ग्रुप के साथ बैठकें कर रही हैं ताकि सभी लोगों को ‘आप’ सरकार की नीतियों और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया जा सके।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 की स्क्रीनिंग में महिला की जान जाने के मामले में फंसे Allu Arjun, एक्टर समेत थिएटर पर दर्ज हुआ केस

    इन बैठकों में महिलाओं को बताया जा रहा है कि किस तरह दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली, पानी और बसों में मुफ्त सफर की योजनाओं ने उन्हें और उनके परिवार को सशक्त बनाया है। इसके अलावा, बच्चों की शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और परिवहन पर महिलाओं के हजारों रुपये बच रहे हैं, जिससे उनका जीवन बेहतर हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Devendra Fadnavis Cabinet: महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा विभाग? सीएम फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार पर खोल दिए पत्ते

    महिलाओं से मिल रहे फीडबैक को भी ग्रुप के सदस्य ‘आप’ के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे महिलाओं के हिसाब से पार्टी को अपनी रणनीति बनाने में मदद मिल रही है।