Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: पुलिस कस्टडी से आरोपित फरार, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई; वीडियो वायरल

    By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:14 PM (IST)

    दक्षिण पूर्वी जिले में पुलिस की कस्टडी से एक आरोपित फरार हो गया। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लापरवाही बरतने पर पुलिस उपायुक्त ई ...और पढ़ें

    पुलिस कस्टडी से आरोपित फरार, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
    पुलिस कस्टडी से आरोपित फरार, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण पूर्वी जिले में पुलिस की कस्टडी से एक आरोपित फरार हो गया। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लापरवाही बरतने पर पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने तुरंत कार्रवाई कर एसआई मोहित व कांस्टेबल अजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए है।

    फरार आरोपित की पहचान विक्की अभिषेक सिन्हा (42) के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ साइबर सेल, बदरपुर में आईपीसी एक्ट 223/224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Delhi: नाबालिग सहित गैंगस्टर गिरफ्तार, ISI और आतंकी संगठन से लिंक; ली थी सलमान खान की हत्या करने की जिम्मेदारी

    मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ 30 सितंबर को साइबर थाने में मामला दर्ज किया था। इस मामले में छह अक्टूबर को पुलिस ने आरोपित विक्की अभिषेक सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब सात बजे उसे मेडिकल जांच के लाया गया था। इसी दौरान आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

    ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

    आरोपित के खिलाफ साइबर सेल, बदरपुर में मामला दर्ज है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसआइ मोहित व कांस्टेबल अजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए है। घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपित पुलिस से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग रहा है। फुटेज अब वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad: दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर 24 लाख का डाका, बेटी की शादी के लिए इकट्ठे किए गहने लेकर भागे