विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17 साल बाद दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 'बब्बन गिरी', युवती से छेड़छाड़ मामले में थी लंबे समय से तलाश

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman
Published: Wed, 10 Jan 2024 06:21 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपित बब्बन गिरी को उत्तरी ...और पढ़ें

17 साल बाद दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 'बब्बन गिरी'
17 साल बाद दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 'बब्बन गिरी'

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपित बब्बन गिरी को उत्तरी जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने गिरफ्तार कर लिया है। बब्बन पिछले 17 वर्षों से फरार था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

डीसीपी उत्तरी जिला मनोज कुमार मीना के मुताबिक बब्बन गिरी, नंगली विहार बापरोला का रहने वाला है। वह रणहौला और मायापुरी में दर्ज चोट पहुंचाने और छेड़खानी के तीन अन्य मामलों में भी शामिल रहा है। चार जुलाई 2006 को पीड़िता ने मायापुरी थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले 17 वर्षों से अधिक समय से वह अपना नाम और पता बदलकर अदालती कार्रवाई से बचने के लिए छिप कर रहा था।

ये भी पढ़ें- संजय सिंह 12 जनवरी को आएंगे तिहाड़ से बाहर, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया ये आदेश

आरोपी तीस हजारी कोर्ट बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया

घोषित और फरार अपराधियों के साथ-साथ जमानत और पैरोल जंप कर फरार रहने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसीपी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में हवलदार सुमित कुमार, पुनीत मलिक व ओमप्रकाश डागर की टीम ने जांच पड़ताल के बाद बब्बन गिरी को तीस हजारी कोर्ट बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया।

ये भी पढे़ं- Delhi: कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिला शख्स का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।